फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   A special camp will be held today under SIR.

Kaithal News: एसआईआर के तहत आज लगेगा विशेष कैंप

Sat, 12 Sep 2026 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 12 Sep 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
A special camp will be held today under SIR.
कैथल। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अपराजिता ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की हिदायत अनुसार 1 जुलाई 2026 को क्वालीफाइंग तिथि मानकर मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य किया जा रहा है। इसके तहत दावे और आपत्तियां 30 सितंबर तक दर्ज करवा सकते हैं। इसी कड़ी में पात्र नागरिकों की सुविधा के लिए 12 व 13 सितंबर और 26 व 27 सितंबर को विशेष अभियान दिवस आयोजित किए जाएंगे। डीसी अपराजिता ने आमजन से आह्वान किया कि जिन पात्र नागरिकों का नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे विशेष अभियान की तिथियों में अपने मतदान केंद्र पर जाकर संबंधित बीएलओ के पास आवश्यक दस्तावेज जमा करवाकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाने के लिए आवेदन करें। यदि किसी मतदाता के वोटर कार्ड और मतदाता सूची में दर्ज किसी विवरण में शुद्धि की आवश्यकता है, तो वे भी संबंधित बीएलओ को आवेदन देकर अपने विवरण में आवश्यक सुधार करवा सकता है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विशेष अभियान के दौरान बीएलओ अपने-अपने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध रहेंगे और नागरिकों को मतदाता सूची से संबंधित आवश्यक जानकारी व मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। मतदाता सूची से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी और सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 1950 पर संपर्क किया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed