फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   A six-month-old foetus was found in a plastic bag in the pie

Kaithal News: पाई मेेें प्लास्टिक थैली में मिला छह माह का भ्रूण

Tue, 08 Jul 2025 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 08 Jul 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
A six-month-old foetus was found in a plastic bag in the pie
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पाई (कैथल)। पाई गांव में सोमवार सुबह करीब छह माह का भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात महिला ने अवैध रूप से डिलीवरी करवाकर भ्रूण को प्लास्टिक की थैली में डालकर फेंक दिया।

ग्रामीणों के अनुसार, सुबह कुछ कुत्ते इस भ्रूण को नोच रहे थे। जब उन्होंने यह दृश्य देखा तो तुरंत डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही थाना पूंडरी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सीन ऑफ क्राइम टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया।
विज्ञापन


पूंडरी थाना एसएचओ राजेंद्र कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि किसी महिला ने अवैध रूप से प्रसव करवाने के बाद भ्रूण को लोक लाज से बचने के लिए थैली में डालकर गली में फेंका। फिलहाल भ्रूण के लिंग की पुष्टि नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस टीम ने भ्रूण को कब्जे में लेकर सीन ऑफ क्राइम की जांच पूरी की। इसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा जाएगा। पुलिस गांव में पता लगा रही है कि यह भ्रूण किस महिला का है। इस संबंध में जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed