फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   A reward of one lakh rupees has been announced on Rajesh, a resident of Dohar.

हत्यारोपी डोहर निवासी राजेश पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
A reward of one lakh rupees has been announced on Rajesh, a resident of Dohar.
A reward of one lakh rupees has been announced on Rajesh, a resident of Dohar. - फोटो : Kaithal
मॉडल टाउन में शुक्रवार दोपहर के समय एक घर में घुसकर की गई आढ़ती सत्यवान और उनकी पत्नी कैलाश की हत्या के मामले में चार दिन बाद भी कैथल पुलिस खाली हाथ हैं। हत्यारोपी को ढूंढने में अब असफल कैथल पुलिस ने अब इनाम का सहारा लिया है। गांव डोहर निवासी राजेश की सूचना देने पर एक लाख रुपये की इनामी राशि घोषित की है। साथ ही सभी पुलिस थानों में पोस्टर जारी किए हैं। अब हरियाणा एसटीएफ सहित सभी पुलिस थानों की पुलिस राजेश की तलाश करेगी।
विज्ञापन

विदित रहे कि शुक्रवार को कैथल की नई अनाज मंडी में आढ़ती सत्यवान और उनकी पत्नी कैलाश का घर में ही चाकुओं से गोदकर बेरहमी से कत्ल किया गया था। इसके बाद पुलिस ने मृतक आढ़ती के पुत्र पुनीत की शिकायत पर गांव डोहर निवासी राजेश सहित कैथल निवासी दो अन्य युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया था। इस मामले में परिजन व शहर के सामाजिक व धार्मिक संगठनों सहित व्यापारिक संगठन व राजनेता जल्द से जल्द हत्यारे को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन पुलिस 4 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ है। पुलिस का दावा है कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने अब 1 लाख रुपये के इनाम का सहारा लिया है।
विज्ञापन

डीएसपी विवेक चौधरी के अनुसार पुलिस द्वारा हरियाणा, पंजाब सहित कई जगहों पर लगातार छापामार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का प्रयास है कि जल्द से जल्द हत्या आरोपी को गिरफ्तार किया जाए। सभी पुलिस थानों सहित सार्वजनिक स्थानों पर आरोपी राजेश की फोटो जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीडिया को जारी सूचना में एसपी लोकेंद्र सिंह के अनुसार डबल मर्डर केस में वांटेड आरोपी राजेश निवासी डोहर की गिरफ्तारी के बारे में सूचना देने पर हरियाणा पुलिस महानिदेशक पंचकूला की ओर से एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
आढ़ती सत्यवान व उनकी पत्नी कैलाश की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर मंगलवार सायं सनातन धर्म मंदिर में सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं की बैठक हुई। जिसमें संस्था पदाधिकारियों ने फैसला लिया कि 30 सितंबर को पिहोवा चौक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर शांति मार्च निकाला जाएगा और एसपी को ज्ञापन दिया जाएगा।

पंजाबी सेवा सदन की ओर से प्रदर्शन परुथी ने कहा कि कैथल में जो नृशंस हत्याएं हुई हैं। उसके विरोध में 30 सितंबर को रोष मार्च निकाला जाएगा। साथ ही श्रद्धांजलि सभा बुलाई जाएगी। संस्थाओं के प्रतिनिधि प्रशासन से साथ जाकर मांग करेंगे कि हत्या को अंजाम देने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया जाए। शहर का जो अब माहौल बना है, उससे शहर में भय का वातावरण है। इसी कारण सभी संस्थाएं रोष मार्च निकालेंगी और ज्ञापन देंगी। जीवन रक्षक दल की ओर से राजू डोहर ने कहा कि कैथल के सनातन धर्म मंदिर में सामाजिक व धार्मिक संस्थाएं एकत्रित हुई हैं। कैथल में दुखद हत्याकांड हुआ है। 30 सितंबर को कैथल के पिहोवा चौक पर एकत्रित होकर जिला सचिवालय पर एसपी को ज्ञापन दिया जाएगा। सभी सामाजिक संस्थाएं पीड़ित परिवार के साथ खड़ी हैं। आढ़ती बीरभान जैन ने कहा कि सभी सामाजिक संस्थाओं ने एसपी से मांग की है कि हत्यारे को जल्द गिरफ्तार किया जाए। बैठक में जीवन रक्षक दल, नंदीगोशाला के प्रधान पप्पू, ब्राह्मण युवा सभा के प्रधान सुरेश बजरंगी, बजरंग दल से अभिषेक बजरंगी, प्रयास रसोई से विक्की गोयल, पार्षद प्रतिनिधि रजत थरेजा, राजेश गोयल, अग्रवाल वैश्य समाज से राजेश, सूष्म कपूर, रोटरी क्लब के प्रधान सहित अनेकों संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed