फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   A rare combination of planets is being formed after 100 years on Holi

Kaithal News: होली पर 100 साल के बाद बन रहा ग्रहों का दुर्लभ संयोग

Tue, 11 Mar 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 11 Mar 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
A rare combination of planets is being formed after 100 years on Holi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत/कैथल। रंगों का त्योहार होली, अबकी बहुत खास होगा। ज्योतिष गणना के अनुसार, इस बार होली पर 100 साल बाद ग्रहों का एक दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है। इस बार मीन राशि में सूर्य, बुध और शुक्र की युति होगी, जिससे कई शुभ योगों का निर्माण होगा, जिनमें बुधादित्य योग, लक्ष्मी-नारायण योग और त्रिग्रही योग प्रमुख हैं।

यह जानकारी देते हुए पंडित विशाल शांडिल्य ने बताया कि अबकी होली पर चंद्र ग्रहण भी रहेगा। हालांकि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए इस ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा।
विज्ञापन


होलिका दहन को लेकर शांडिल्य ने बताया कि होलिका दहन प्रदोष व्यापिनी पूर्णिमा के दिन किया जाएगा। 13 मार्च को भद्रा का साया सुबह 10:35 से रात्रि 11: 26 तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता। बन रहे संयोगों के बीच यदि होलिका दहन निर्धारित समय पर किया जाए तो व्यक्ति को अनेक प्रकार के लाभ मिलते हैं। फाल्गुन शुक्ल पक्ष के चतुर्दशी तिथि 13 मार्च की 10: 35 तक रहेगी। इसके बाद पूर्णिमा की तिथि शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा की उदया तिथि 14 मार्च होगी लेकिन 13 मार्च को प्रदोष व्यापनी पूर्णिमा की रात 11: 26 से तड़के 12: 23 तक रहेगी जो होलिका दहन करने का सबसे शुभ समय है। ज्योतिष शास्त्र अनुसार 57 मिनट के इस समय के बीच ही होलिका दहन करना शुभ रहेगा।

किन राशि के जातकों के लिए शुभ होंगे संयोग ः पंडित विशाल शांडिल्य ने बताया कि होली पर बनने वाले ग्रहों के इस दुर्लभ संयोग से चार राशियों वृषभ, वृश्चिक, मकर और मीन को विशेष रूप से लाभ मिलने की संभावना है। इन राशियों के नौकरी और कारोबार में स्थिति मजबूत होगी और धन की वजह से अटके हुए काम भी पूरे होंगे। उन्होंने बताया कि होली पर बन रहे इस दुर्लभ संयोग से इन राशि के जातकों को जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।

खरमास 14 से

शांडिल्य ने बताया कि सूर्य 14 मार्च को सायं 6:59 पर मीन राशि में गोचर करेंगे और इसके साथ खरमास प्रारंभ हो जाएगा।

उन्होंने बताया कि साल में दो बार खरमास आते हैं। पहला मार्च से अप्रैल के बीच और दूसरा दिसंबर से जनवरी के बीच। इस बीच कोई भी शुभ कार्य करने पर मनाही होती है। 14 अप्रैल को सूर्य के मीन राशि से निकल कर मेष राशि में प्रवेश करने के साथ ही खरमास समाप्त हो जाएगा।


पूर्ण चंद्र ग्रहण 14 को

शांडिल्य ने बताया कि इस वर्ष का पहला चंद्र ग्रहण होली पर पड़ रहा है। यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए सूतक मान्य नहीं होगा।

उन्होंने बताया कि ग्रहण सुबह 9:25 से दोपहर 3:29 तक रहेगा। ग्रहण आस्ट्रेलिया, यूरोप, अफ्रीका, उत्तरी व दक्षिणी अमेरिका, पूर्व एशिया व अंटार्कटिका में दिखाई देगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान चंद्रमा का रंग पूरी तरह से लाल दिखाई देगा जिसे ब्लड मून कहा जाता है।

n
वृषभ राशि : जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। सभी के साथ रिश्तों में मधुरता आएगी।

n
वृश्चिक राशि ः स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत दूर होगीष कोर्ट-कचहरी के विवाद से छुटकारा संभव।

n
मकर राशि ः बचत संग मतभेद होंगे होंगे। मान-सम्मान में होगी वृद्धि।

n
मीन राशि ः नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, तो यह अवधि आपके लिए शानदार बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed