फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   A new building will be built for 'city government'

‘शहर की सरकार’ के लिए बनेगा नया भवन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
A new building will be built for 'city government'
कैथल। शहर में श्री खंडा साहब चौक पर स्थित नगर परिषद कार्यालय से अलग जगह पर ‘शहर की सरकार’ का भवन बन सकता है। मौजूदा भवन में उसकी जरूरतें पूरी नहीं हो पा रहीं। इसी कारण डीसी प्रदीप दहिया ने नगर परिषद अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि परिषद के पास उपलब्ध जमीन में से नई जगह चिह्नित कर वहां नगर परिषद भवन बनाने की प्रक्रिया शुरू की जाए।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मौजूदा नगर परिषद भवन को बनाए हुए अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है। कांग्रेस सरकार में तत्कालीन मंत्री रणदीप सुरजेवाला ने मौजूदा भवन बनवाया था। इसके निर्माण कार्य पर सवाल में उठने लगे थे। इसमें कई जगह दरारें आ गई हैं। विजिलेंस से भी भवन की जांच कराई गई। तब निर्णय किया गया कि नया भवन बनवाया जाए।
विज्ञापन

मौजूदा कार्यालय में ईओ से नगर परिषद कार्यालय से जुड़ी टैक्स, बिल्डिंग ब्रांच, इंजीनियरिंग ब्रांच, चेयरमैन कार्यालय, डिप्टी चेयरमैन कार्यालय, सचिव कार्यालय, एक्सईएन कार्यालय व अन्य ब्रांचों में कर्मचारी बैठते हैं। इस भवन के बीच में जो पार्किंग की जगह है, वह काफी कम है। बाहर सड़क और प्रवेश द्वार पर वाहन खड़े रहते हैं। इस कारण लोगों को काफी परेशानियां होती हैं। इन्हीं दिक्कतों को देखते हुए नया भवन बनाए जाने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी प्रदीप दहिया ने कहा कि मौजूदा भवन में जरूरतें पूरी नहीं हो पा रही हैं। इसी कारण नगर परिषद अधिकारियों को नई जगह की तलाश के लिए कहा गया है। ताकि नया भवन बनाया जा सके। इस संबंध में डीएमसी कुलधीर सिंह ने कहा कि नए भवन के लिए जगह की तलाश की जा रही है। जगह फाइनल करके प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा। इसके बाद नया भवन बनाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed