फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   A minor abduction of a school student abducted by the student

स्कूल में हुई मामूली कहासुनी पर साथी छात्र ने अपहरण कर की मारपीट

Wed, 24 Jul 2019 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
A minor abduction of a school student abducted by the student
स्कूल में हुई मामूली कहासुनी पर साथी छात्र ने अपहरण कर की मारपीट
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
कैथल। स्कूल में हुई मामूली कहासुनी के बाद शहर के एक निजी स्कूल से मंगलवार को 12वीं कक्षा के विद्यार्थी ने स्कूल के ही 11वीं कक्षा के विद्यार्थी का अपहरण कर लिया। बच्चे का अपहरण कर आरोपी छात्र व उसके साथियों ने उसके साथ मारपीट की और सेक्टर 21 में छोड़ दिया। छात्र रात को होश आने पर किसी तरह घर पहुंचा और घर जाकर सो गया। सुबह उसके कपड़ों पर खून के निशान देखकर जब परिजनों से उससे पूछा तो उसने पूरा घटनाक्रम का खुलासा किया। जिस पर दिनभर पूरे मामले की जानकारी हासिल करने के बाद परिजनों ने बुधवार देर सांय पुलिस में शिकायत दी है। समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में केस दर्ज नहीं हुआ है। वहीं बताया जा रहा है कि आरोपी छात्र को स्कूल प्रबंधन ने स्कूल से निलंबित कर दिया है।
पुलिस को दी सूचना में इम्पलोइज कालोनी निवासी छात्र केशव शहर के एक निजी स्कूल में 11वीं कक्षा का छात्र है। स्कूल में करीब 11 बजे खेल का पीरियड था। इसी स्कूल के 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र से उसकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। उस छात्र ने उसे इस बात की रंजिश रखते हुए छुट्टी होने के बाद देख लेने की धमकी दी। कहा कि उसकी बदमाशों के साथ जान-पहचान है। जब वे छुट्टी होने के बाद स्कूल से बाहर निकलना तो उक्त छात्र चार अन्य युवकों के साथ बाहर खड़ा था जो उसे स्कूल से बाहर रोक लिया और गाली-गलौज करना लगे। इसके बाद आरोपितों ने उसे जबरदस्ती स्कूटी पर बैठाकर उसका अपहरण कर लिया। इस दौरान एक युवक देशी कट्टा भी लिए हुआ था। इसके बाद आरोपित उसे सेक्टर 21 में ले गए जहां काफी गंदगी पड़ी थी। पांच-छह युवकों को और यहां बुलाया गया। सभी ने उसके साथ मारपीट की। आरोपित डंडे, लोहे की रॉड भी लिए हुए थे। आरोपितों ने उसके सिर पर वार किया, इस कारण वह बेहोश हो गया। इसके बाद आरोपितों ने उसे रस्सी से बांध दिया। आरोपितों ने इस दौरान उसे जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद आरोपित वहां से भाग गए। कई घंटेे बाद उसे होश आया तो वह छूटकर मुश्किल से घर पहुंचा। सुबह परिजनों को इस बारे में पूरी घटना से अवगत करवाया।
विज्ञापन

थाना सिटी प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed