फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   A message of national unity was conveyed through a bike rally and exhibition.

Kaithal News: बाइक रैली और प्रदर्शनी से दिया राष्ट्रीय एकता बाइक रैली और प्रदर्शनी से दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश

Wed, 12 Aug 2026 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 12 Aug 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
A message of national unity was conveyed through a bike rally and exhibition.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जिले में चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन एवं खेल विभाग की ओर से तिरंगा बाइक रैली निकाली गई, वहीं लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह और सेक्टर-20 स्थित ताऊ देवीलाल पार्क में तिरंगा प्रदर्शनी लगाकर लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के इतिहास, महत्व और सम्मानपूर्वक उपयोग की जानकारी दी गई।
चौ. छोटू राम स्टेडियम से निकाली गई बाइक रैली को जिला नगर आयुक्त कपिल कुमार तथा जिंदल हाउस कैथल के प्रभारी रविन्द्र धीमान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में सैकड़ों प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर युवा शहर के विभिन्न हिस्सों से गुजरे और देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
विज्ञापन

जिला नगर आयुक्त कपिल कुमार ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देश के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करने का अवसर देता है। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी राजरानी, कोच गुरमीत सहित अन्य कोच मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में लगाई गई तिरंगा प्रदर्शनी का डीसी अपराजिता ने उद्घाटन किया और प्रदर्शित सामग्री का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है और इससे करोड़ों देशवासियों की भावनाएं जुड़ी हैं। तिरंगे के तीनों रंग और अशोक चक्र देश की एकता, शांति, त्याग, साहस और प्रगति का संदेश देते हैं।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस उन स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों को नमन करने का अवसर है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए सर्वस्व न्यौछावर किया। प्रदर्शनी में ‘नो योर तिरंगा’ के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज के इतिहास, महत्व, गौरव और सम्मानपूर्वक उपयोग की जानकारी दी जा रही है। साथ ही फ्लैग कोड ऑफ इंडिया तथा तिरंगे के उपयोग से जुड़े नियमों को भी प्रदर्शित किया गया है।

सेक्टर-20 स्थित ताऊ देवीलाल पार्क में भी तिरंगा प्रदर्शनी लगाई गई। सुबह सैर के लिए पहुंचे लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर राष्ट्रीय ध्वज से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कीं। वहीं लघु सचिवालय में बनाए गए सेल्फी प्वाइंट पर डीसी अपराजिता ने भी तिरंगे के साथ तस्वीर खिंचवाई। डीसी ने लोगों, विशेषकर युवाओं से प्रदर्शनी देखने और हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed