{"_id":"6a1dc71b8b8dff953703b409","slug":"a-family-was-attacked-with-axes-and-sticks-after-entering-their-home-injuring-three-people-including-a-couple-kaithal-news-c-245-1-kht1012-150168-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: घर में घुसकर परिवार पर गंडासी और लाठी-डंडों से हमला, दंपती समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: घर में घुसकर परिवार पर गंडासी और लाठी-डंडों से हमला, दंपती समेत तीन घायल
Mon, 01 Jun 2026 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 01 Jun 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
कैथल। गांव क्योड़क की धुम्मू पट्टी में रविवार सुबह एक व्यक्ति के घर में घुसकर सात आरोपियों ने हमला कर दिया। शिकायतकर्ता ने पुलिस को मामले की शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने सात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। क्योड़क निवासी बलिंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है।
रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह अपने परिवार के साथ घर पर मौजूद था। इस दौरान आरोपी रणदीप, ईशु, गौरव, शीशपाल, बम्बू, नोनी और जतिन उसके घर पहुंचे। इनमें से कुछ के हाथों में गंडासी और अन्य के हाथों में लाठी-डंडे थे। आरोपी रणदीप ने आते ही गंडासी से उस पर हमला कर दिया। बचाव करने के दौरान उसके बाएं हाथ पर चोट लगी। इसके बाद ईशु और गौरव ने भी गंडासी से हमला करने का प्रयास किया लेकिन वह पीछे हट गया। शोर सुनकर उसके पिता मांगे राम और माता अंगूरी देवी बचाव के लिए आए तो आरोपियों ने उन पर भी लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
शिकायतकर्ता ने बताया कि सभी आरोपियों ने मिलकर उसके और उसके माता-पिता को चोटें मारीं और गाली-गलौज की। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कराया। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी और भविष्य में मौका मिलने पर दोबारा हमला करने की बात कही। उन्होंने घायल होने पर सिविल अस्पताल में उपचार करवाया।
विज्ञापन
जांच अधिकारी गुलाब सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले में आगामी जांच शुरू कर दी है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।