{"_id":"623b81e313e6c602d53e8a73","slug":"a-case-of-robbery-and-attempt-to-murder-has-been-registered-against-three-unknown-accused-who-opened-fire-kaithal-news-knl102687256","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली चलाने वाले तीन अज्ञात आरोपियों पर लूट व हत्या के प्रयास का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोली चलाने वाले तीन अज्ञात आरोपियों पर लूट व हत्या के प्रयास का केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ लूट व हत्या के प्रयास के आरोप में केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के रामपुर मनिहारन निवासी कुलबीर सिंह ने बताया कि दो साल से वह कलायत ब्रांच में मैनेजर के पद पर काम कर रहा है। उनकी कंपनी महिलाओं के ग्रुप को लोन देती है। जिस लोन को कंपनी में लगे कर्मचारी किस्तों के रूप में रिकवर करते हैं। उसका दोस्त विकास जिला सहारनपुर गांव किशनपुरा का रहने वाला है। दो साल से कलायत एरिया के फील्ड अफसर के तौर पर कार्य कर रहा है। जो हर दूसरे सप्ताह मंगलवार को गांव खेड़ी शेरखां व भालंग में लोन की किस्त एकत्रित करता है।
मंगलवार को भी एरिया में ग्रुप लोन की किस्त एकत्रित करने के लिए गांव खेड़ी शेरखां व भालंग के लिए गया था। चार बजे भालंग से फोन आया कि किसी ने विकास को गोली मार दी। इसके बाद वह तुरंत शीला देवी के मकान पर भालंग पहुंच गया। जहां पर विकास घायल अवस्था में था। उसी समय वहां पर एंबुलेंस पहुंच गई। गांवों वालों की सहायता से विकास को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, नाजुक स्थिति को देखते हुए पुलिस ने चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया। जहां पर उपचार चल रहा है। शिकायत में बताया कि खेड़ी शेरखां से ग्रुप लोन की किस्त लेकर विकास अपनी मोटरसाइकिल पर गांव भालंग के पास पहुंचा तो पीछे से तीन युवकों ने विकास को गोली मार दी। सभी आरोपियों ने मुंह को सफेद कपड़े से बांध रखा था। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
जांच अधिकारी शमशेर सिंह ने कहा कि पुलिस ने केस दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही हमलावरों को काबू कर लिया जाएगा।