फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   A case has been registered against the agent firm on the charge of defamation.

आढ़ती फर्म के खिलाफ अमानत में खयानत के आरोप में केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
A case has been registered against the agent firm on the charge of defamation.
कैथल। पुलिस ने नई अनाज मंडी में एक आढ़ती फर्म के खिलाफ अमानत में खयानत के आरोप में केस दर्ज किया है। फर्म पर तीन करोड़ रुपये से अधिक के लेन-देन में गड़बड़ी का आरोप है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव खुराना के किसानों गांव खुराना निवासी रमेश, अनिल, कुलदीप सिह, अमनदीप सिंह, रमेश चंद, चरण सिंह, बलवंत सिंह, रामबहादुर, पाली राम व अन्य न कहा कि आढती मोमन, मांगे राम, रमेश व राजेश व मुनीम रवि के पास उनके करीब तीन करोड़ रुपये से अधिक रुपये जमा थे। वे इन आढ़तियों के पास अपनी फसल लेकर जाते थे। जिसमें उनके पास धीरे-धीरे तीन करोड़ रुपये से अधिक की राशि जमा हो गई।
विज्ञापन

जब उन्होंने इस फर्म के आढ़तियों से पैसे मांगे तो वे टाल-मटौल करते रहे। आरोपी मांगे राम लगातार फरार चल रहा है। वहीं मोमन राम बीमारी का बहाना बनाए हुए है। किसानों के साथ इस फर्म ने अमानत में खयानत की है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी आढ़ती फर्म के खिलाफ अमानत में खयानत के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed