फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   A car collided with a police post on Jind Road bypass in the early hours.

Kaithal News: जींद रोड बाईपास पर तड़के पुलिस पोस्ट से टकराई कार

Mon, 02 Feb 2026 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 02 Feb 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
A car collided with a police post on Jind Road bypass in the early hours.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जींद रोड बाईपास पर रविवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे एक तेज रफ्तार कार पुलिस पोस्ट से टकरा गई। गनीमत रही कि नाके पर बने शेड में मौजूद पुलिसकर्मी समय रहते बाहर निकल आए, जिससे बड़ा हादसा बच गया। एसआई ने बताया कि कार में सवार युवक नशे में थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार कैथल से जींद की ओर जा रही थी। जैसे ही वाहन नाके के पास पहुंचा, चालक का संतुलन बिगड़ गया और कार सीधे पुलिस पोस्ट से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पोस्ट तहस-नहस हो गई। यदि पुलिसकर्मी समय पर बाहर न निकलते तो जान-माल का भारी नुकसान हो सकता था। घटना का वीडियो वायरल हो गया था।
विज्ञापन


कार में दो युवक सवार थे, जो शराब के नशे में बताए जा रहे हैं। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों युवकों को गाड़ी से बाहर निकाला और उपचार के लिए कैथल के नागरिक अस्पताल में भिजवाया। हादसे में दोनों युवकों को गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाके पर तैनात पुलिस सब-इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि वे रात करीब साढ़े तीन बजे पोस्ट में मौजूद थे, तभी अचानक एक तेज रफ्तार कार आई। चालक का वाहन पर नियंत्रण नहीं था और कार चौक पार करते हुए सीधे पुलिस पोस्ट से टकरा गई। उन्होंने बताया कि इस हादसे में वे और अन्य पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए।


एसआई विनोद कुमार ने बताया कि कार सवार युवक नशे में थे और दोनों गांव खापड़, जिला जींद के रहने वाले हैं। वे शाम को कैथल के सांघन गांव गए हुए थे। हादसे में एक पुलिसकर्मी को भी हल्की चोटें आई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed