फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   A call to take welfare schemes to the masses

Kaithal News: कल्याण योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

Wed, 18 Jun 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 18 Jun 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
A call to take welfare schemes to the masses
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। पूर्व राज्य मंत्री कमलेश ढांडा ने लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह में भाजपा की संगठनात्मक बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की योजनाओं को हर घर-हर व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों की समस्याएं भी सुनीं।

कमलेश ढांडा ने कहा कि हर कार्यकर्ता को केंद्र सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों की पूरी जानकारी होनी चाहिए, ताकि कलायत के हर नागरिक को मोदी सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया जा सके। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को विश्व के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक बताया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रहा है। ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण देते हुए बताया कि भारतीय सेना ने एलओसी पार 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया, जिससे देश की सैन्य आत्मनिर्भरता और कार्यक्षमता का प्रमाण मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यह भी बताया कि आज इजरायल जैसे देश भी भारत की युद्ध नीति से प्रेरणा लेते हैं।

कमलेश ढांडा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी और सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बन चुका है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी देखने की अपील की। साथ ही पांच मूल गुण अपनाने पर जोर दिया : धैर्य, विनम्रता, अच्छा आचरण, सरलता और संकट में भी प्रसन्नता बनाए रखना।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका भाईचारा केवल दिखावा है, जिसकी वजह से कैथल में जिला अध्यक्ष का चयन नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सभी नागरिकों की सरकार है और भविष्य में भी सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीतियों से देशवासियों को लाभ मिलता रहेगा।


बैठक में मंडल अध्यक्ष राजीव राजपूत, भाजपा नेत्री सुमन राणा, रविंदर धीमान, एडवोकेट राजेश बिदान, पूर्व मंडल अध्यक्ष महिपाल राणा, राम मेहर शर्मा, मैनपाल राणा, वीरेंद्र राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed