फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   A bank employee died due to electric shock

Kaithal News: करंट लगने से बैंक कर्मी की गई जान

Sun, 27 Jul 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 27 Jul 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
A bank employee died due to electric shock
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। सीणंद गांव में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसे में 35 वर्षीय बैंक कर्मचारी राजेंद्र की करंट लगने से मौत हो गई। राजेंद्र एक निजी बैंक में कार्यरत थे। शुक्रवार रात करीब 9 बजे वे अपने घर पर पालतू गाय को गर्मी और मच्छरों से राहत देने के लिए बिजली का पंखा लगा रहे थे। इसी दौरान पंखे में अचानक करंट आ गया और वे उसकी चपेट में आ गए। परिजनों ने उन्हें तुरंत कैथल के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक के भाई वीरेंद्र ने बताया कि राजेंद्र अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। उनके परिवार में पत्नी, आठ माह की मासूम बेटी, माता-पिता और एक भाई हैं। राजेंद्र की असामयिक मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन


पूर्व सरपंच सतवीर सिंह ने बताया कि राजेंद्र मेहनती और जिम्मेदार युवक थे। गांव में उनकी सामाजिक भागीदारी भी सराहनीय रहती थी। थाना प्रभारी रामनिवास शर्मा ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed