फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   A 17-member team from Cheeka visited Patanjali Yogpeeth.

Kaithal News: चीका के 17 सदस्यीय दल ने पतंजलि योगपीठ का किया भ्रमण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
A 17-member team from Cheeka visited Patanjali Yogpeeth.
पतंजलि योगपीठ योगाभ्यास के दौरान हवन यज्ञ में आहुति डालते हुए पतंजलि मीडिया प्रभारी गुरमीत सीड़
गुहला चीका। पतंजलि योग समिति चीका के 17 सदस्यीय दल ने उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित पतंजलि योगपीठ का भ्रमण किया। दल ने पतंजलि आयुर्वेद हॉस्पिटल, पतंजलि अनुसंधान संस्थान और पतंजलि ग्रामोद्योग आदि के समस्त प्रकल्पों को सराहा। पतंजलि गुहला तहसील मीडिया प्रभारी गुरमीत सीड़ा ने बताया कि पतंजलि योग साधकों ने योगऋषि स्वामी रामदेव के मार्गदर्शन में योगाभ्यास किया। उन्होंने विभिन्न आसनों, प्राणायाम (जैसे अनुलोम-विलोम व कपालभाति) और यौगिक जॉगिंग का तन्मयता से लाभ उठाया। गुरमीत सीड़ा ने कहा कि यहां उन्होंने अष्टांग योग (यम, नियम, आसन, प्राणायाम) की महत्ता, शारीरिक व मानसिक संतुलन और प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से असाध्य रोगों के उपचार की प्राचीन भारतीय पद्धतियों का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण की ओर से संस्थापित इस केंद्र में योग को जन-जन तक पहुंचाने, निरोगी काया बनाने और सनातन जीवनशैली को अपनाने के संकल्प को साधकों ने करीब से जाना। इस अवसर पर भारत स्वाभिमान के प्रधान जयभगवान, पतंजलि युवा तहसील प्रभारी महावीर, राजेश शर्मा, इंद्रमोहन मित्तल, ईश्वर सिंगला, डिम्पल कुमार, दीपक जिंदल, डॉ. सोहित जिंदल, राकेश उर्फ बोबी, सुंदर जैन और रामपाल चावला भी मौजूद रहे।

पतंजलि योगपीठ योगाभ्यास के दौरान हवन यज्ञ में आहुति डालते हुए पतंजलि मीडिया प्रभारी गुरमीत सीड़

पतंजलि योगपीठ योगाभ्यास के दौरान हवन यज्ञ में आहुति डालते हुए पतंजलि मीडिया प्रभारी गुरमीत सीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed