फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   9.53 lakh duped in the name of getting IFFCO agency, FIR lodged

Kaithal News: इफको एजेंसी दिलाने के नाम पर 9.53 लाख ठगे, प्राथमिकी दर्ज

Wed, 03 Dec 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 03 Dec 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
9.53 lakh duped in the name of getting IFFCO agency, FIR lodged
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। गांव फरल के एक व्यक्ति को इफको खाद-उर्वरक एजेंसी दिलाने का झांसा देकर अज्ञात आरोपियों ने 9 लाख 53 हजार रुपये की ठगी कर ली। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपियों ने फ्रेंचाइजी दिलाने और मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया, लेकिन राशि लेने के बाद न एजेंसी दिलाई और न ही पैसे लौटाए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

फरल निवासी मनफूल सिंह ने साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 25 सितंबर को एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। उसने स्वयं को इफको एजेंसी दिलवाने वाला बताते हुए उसे भी फ्रेंचाइजी दिलाने का दावा किया। भरोसा दिलाते हुए आरोपी ने 25 सितंबर से 17 अक्टूबर के बीच अलग-अलग समय पर उसके खाते में कुल 9 लाख 53 हजार रुपये डलवा लिए।
विज्ञापन


धनराशि लेने के बाद आरोपी लगातार जल्द एजेंसी दिलाने की बात कहता रहा, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी एजेंसी न दिलाने पर जब शिकायतकर्ता ने पैसे वापस मांगे, तो आरोपियों ने उसके कॉल उठाने बंद कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने आरोपियों से अपनी राशि वापस दिलाने की मांग की है। साइबर थाना के जांच अधिकारी जसबीर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed