{"_id":"6079dc2d8ebc3e593b4032f3","slug":"93-infected-including-female-clerk-and-two-soldiers-of-kaithal-sdm-office-kaithal-news-knl67446692","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैथल एसडीएम कार्यालय की महिला लिपिक और दो सिपाहियों समेत 93 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैथल एसडीएम कार्यालय की महिला लिपिक और दो सिपाहियों समेत 93 संक्रमित
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग जिलेवासियों को सचेत रहने की सलाह दे रहा है। शुक्रवार को जिले में कैथल एसडीएम कार्यालय की महिला क्लर्क व दो पुलिसकर्मियों सहित 93 संक्रमित व्यक्ति पाए गए।
इसके चलते एसडीएम कार्यालय दो दिन के लिए बंद कर दिया गया। एसडीएम और कार्यालय स्टाफ को जांच करवाने की सलाह देते हुए विभाग द्वारा दो दिन के लिए आइसोलेट कर दिया गया। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 608 हो गई है।
जिले में अब तक 5707 संक्रमित व्यक्ति पाए गए हैं। इनमें से 5022 व्यक्ति ठीक हो चुके हैं। 78 संक्रमित व्यक्तियों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को काफी दिनों के बाद ठीक होने वालों की संख्या संक्रमितों की अपेक्षा ज्यादा रही। जिले में 94 व्यक्ति ठीक भी हुए।
विज्ञापन
शुक्रवार को जिले में 65 स्थानों पर वैक्सीनेशन का कार्य किया गया। जिले में कुल 2843 व्यक्तियों को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन का पहला और दूसरा टीका लगाया गया। पहला टीका लगवाने वालों की संख्या 2214 रही। इसी प्रकार 629 को दूसरा टीका लगाया गया। सिविल सर्जन डॉ. ओमप्रकाश ने जिलेवासियों से अपील की कि कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करें। मास्क लगाने के साथ-साथ सामाजिक दूरी का ध्यान रखें। अपनी बारी आने पर वैक्सीन जरूर लगवाएं।