फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   प्रधान ने बैठक नहीं बुलाई तो डीसी ने जारी किए ईओ को निर्देश

प्रधान ने बैठक नहीं बुलाई तो डीसी ने जारी किए ईओ को निर्देश

Tue, 12 Mar 2019 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
प्रधान ने बैठक नहीं बुलाई तो डीसी ने जारी किए ईओ को निर्देश
प्रधान ने बैठक नहीं बुलाई तो डीसी ने जारी किए ईओ को निर्देश
विज्ञापन

प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी करके बैठक बुलाई जाए
कहा- प्रधान नहीं कर सकेंगी इस बैठक की अध्यक्षता
डीसी द्वारा नियुक्त अधिकारी की अध्यक्षता में होगी अब बैठक, अधिकारी वोटिंग में भाग नहीं ले पाएगा
पार्षदों ने की डीसी डा. प्रियंका सोनी से मुलाकात
फोटो संख्या-1
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। नगर परिषद के 6 पार्षदों द्वारा बुलाई गई बैठक आयोजित न किए जाने के चलते अब डीसी ने ईओ नगर परिषद को निर्देश जारी किए हैं कि परिषद की बैठक बुलाई जाए। नियम के अनुसार इस बैठक की अध्यक्षता अब चेयरपर्सन नगर परिषद नहीं कर सकेंगी, वे एक पार्षद के तौर पर ही बैठक में भाग ले सकेंगी।
यह जानकारी देते हुए नगर पार्षद राकेश सरदाना, प्रतिनिधि धर्मबीर भोला एडवोकेट, पार्षद कुलदीप ने बताया कि पार्षदों द्वारा कई मुद्दों पर नगर परिषद की बैठक बुलाई गई थी। जिसके लिए प्रधान को पत्र लिखा गया था। इस पत्र के बावजूद प्रधान ने बैठक नहीं बुलाई और पूछने पर उन्होंने इन मुद्दों को गैर जरूरी बताया। जिस कारण वे डीसी से मिले हैं। डीसी डॉ. प्रियंका सोनी ने ईओ नगर परिषद को निर्देश जारी किए हैं कि एक्ट के मुताबिक नगर परिषद की बैठक बुलाई जाए। साथ ही इस बैठक की अध्यक्षता नियमानुसार अब प्रधान नहीं करेंगी, बल्कि इसकी अध्यक्षता प्रशासनिक अधिकारी करेगा। उन्होंने बताया कि चेयरपर्सन इस बैठक में बतौर नगर परिषद सदस्य के ही भाग ले सकेंगी। अब उनकी मांग ईओ से रहेगी कि वे शीघ्र ही बैठक बुलाकर पार्षदों के एजेंडे पर विचार करें।
विज्ञापन

इस संबंध में नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि सुरेश कश्यप ने कहा कि जिन मुद्दों को लेकर बैठक बुलाई गई थी, उनके बारे में लिख दिया गया था। अब डीसी ने जो निर्देश जारी किए हैं, उनके बारे में चेयरपर्सन के पास कोई सूचना नहीं पहुंची है। नियमानुसार ही बैठक के लिए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed