{"_id":"5c48b7febdec22738f51ee01","slug":"91548269566-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याओं के समाधान के लिए दुकानदारों ने शुरू किया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याओं के समाधान के लिए दुकानदारों ने शुरू किया धरना
विज्ञापन
दुकानदारों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना
नगर परिषद की लाला लाजपत राय कॉम्प्लेक्स की मार्केट में समस्याओं का मामला
दुकानदारों ने नेताओं से भी मांगा जवाब
फोटो नंबर-01 व 02
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। नगर परिषद की लाला लाजपत राय कॉम्प्लेक्स की मार्केट में समस्याओं पर कोई ध्यान न दिए जाने पर बुधवार को मार्केट के दुकानदारों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। मार्केट की समस्या पर समाधान न होने पर अमर उजाला द्वारा अभियान चलाया गया। जिससे नप के अधिकारियों की नींद खुल सके। दुकानदारों ने नप पर आरोप लगाते हुए कहा कि बार-बार समस्याओं को अवगत कराने के बावजूद अधिकारी कुंभकर्णी नींद सोए हुए हैं। वे जागकर समस्याओं का समाधान नहीं करवाना चाहते। जिससे दुकानदारों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही है।
बुधवार को मार्केट परिसर में शुरू किए गए धरने में गगन बंसल, राजेंद्र बंसल, विरेंद्र सिंगला, अनीत, अशोक, रवि गर्ग, बलजीत, मोहन, कुलदीप सहित अन्य दुकानदार शामिल रहे। इन दुकानदारों ने कहा कि भाजपा एक समान विकास करने के दावे करती है। लेकिन यहां पर थोड़ी सी समस्याओं का ही समाधान नहीं हुआ है। समस्याओं को लेकर भाजपा नेता भी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
समस्या पर डीसी से की जाएगी बात : भाजपा नेता राव सुरेंद्र ने कहा कि दुकानदारों द्वारा प्रतिमाह हजारों रुपये का किराया देने के बावजूद भी नप द्वारा समस्याओं को निपटारा न करवाया जाना काफी निंदनीय है। दुकानदारों की समस्याओं के जल्द समाधान करवाने के लिए इओ व डीसी धर्मबीर से बात की जाएगी। जिससे उनकी समस्या का हल हो सकेगा।
विज्ञापन
26 जनवरी के बाद करूंगा दौरा : वहीं ईओ अशोक कुमार ने समस्याओं के बारे जानकारी प्राप्त करने की बात पर कहा कि वह नप के आला अधिकारियों की बैठक के सिलसिले में चंडीगढ़ गए हैं। जिस कारण वे लाला लाजपत राय काम्प्लेक्स में दौरा करने नहीं जा सके हैं। 26 जनवरी के बाद यहां पर दौरा करने के लिए जाऊंगा।