फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   दक्षिण अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी किली मंजारो को फतेह करेगी कुमारी मनीषा

दक्षिण अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी किली मंजारो को फतेह करेगी कुमारी मनीषा

Mon, 21 Jan 2019 12:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jan 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी किली मंजारो को फतेह करेगी कुमारी मनीषा
दक्षिण अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी किली मंजारो को फतेह करेगी कुमारी मनीषा
विज्ञापन

26 जनवरी को फहराएगी तिरंगा, पर्वतारोही के सम्मान में पदमा सिटी मॉल जिम में आयोजित हुआ कार्यक्रम
सीरियल देख माउंट एवरेस्ट फतेह करने की ठानी, अब तीन अप्रैल को शुरू करेगी अपना मिशन
फोटो नंबर-03
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जिला फतेहाबाद के गांव बनवाला की निवासी मनीषा 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर दक्षिण अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी किली मंजारों को फतह कर तिरंगा फहराएगी। ऐसा पहली बार होगा कि कोई भारतीय पर्वतारोही किसी ऊंची चोटी पर राष्ट्रीय पर्व पर तिरंगा फहरायेगा। मनीषा के लिए रविवार को पद्मा सिटी मॉल में स्थित जिम में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस मौके पर मनीषा ने बताया कि करीब तीन वर्ष पहले वह एवरेस्ट से संबधित टीवी पर एक सीरियल देखती थी। जिससे उसमें एवरेस्ट फतेह करने की ललक हुई। इसके बाद परिवार वालों को इस लक्ष्य के बारे में बताया। जिस पर उसके पिता ने उसे इसकी अनुमति दी और खुद प्रैक्टिस करवानी शुरू की। मनीषा ने बताया कि वह तीन अप्रैल से माउंट एवरेस्ट को फतह करने के मिशन को शुरू करेगी। जिस पर उसने सामाजिक संस्थाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित अन्य एनजीओ से आर्थिक सहायता की अपील की है।
विज्ञापन

मनीषा ने कहा कि एवरेस्ट व अन्य चोटी पर चढ़ने वाली पर्वतारोहियों के लिए सरकारी की ओर से आर्थिक सहायता के लिए कोई पॉलिसी नहीं बनाई है। जिससे पर्वतारोही काफी हताश होते हैं। इसी हताशा को दूर करने के उद्देश्य से एवरेस्ट की चोटी पर पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए गए बेेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के स्लोगन के बैनर को भी तिरंगा के साथ फहराएगी। जिससे उन्हें बेटियों के जज्बे का पता चलेगा। इस अवसर पर एसआई रामलाल शर्मा, संजीव शर्मा, विकास गोदारा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed