फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   अनाज मंडी में बासमती धान बिका 4225 रुपये प्रति क्विंटल

अनाज मंडी में बासमती धान बिका 4225 रुपये प्रति क्विंटल

Sun, 18 Nov 2018 12:03 AM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
अनाज मंडी में बासमती धान बिका 4225 रुपये प्रति क्विंटल
अनाज मंडी में बासमती धान बिका 4225 रुपये प्रति क्विंटल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पूंडरी। अनाज मंडी में बासमती धान की आवक जोरों पर है। मंडी में चारों तरफ पड़े गंदगी के ढेर से किसानों व आढ़तियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर धान की ढेरियों में से निकले कबाड़ के ढेर मंडी की सड़कों पर लगे हुये है। मंडी में इस समय बासमती की लगभग 17 हजार क्विंटल की आवक है। धान एक्सपोर्टों द्वारा खरीद की जाती है। मंडी में बासमती 3600 रुपये से 4225 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक रही है। किसान भी रेट में तेजी आने की उम्मीद में कई दिनों से मंडियों व घर पर धान रोके हुए बैठे थे, लेकिन अब रेट बढने की संभावना को छोड़कर धान बेचना शुरू कर दिया है। किसान रतिराम, बलदेव, शेरसिंह, राजा राम, प्रताप सिंह, जगमाल व सुरेंद्र ने बताया कि इस बार किसान को बासमती के भाव उचित मिल रहे है। किसानों को पीआर धान बेचने में तो काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है और अधिकतर धान समर्थन मूल्य से कम भाव में ही बेचना पड़ा।
मंडी में कबाड़ न उठाए जाने के कारण आढ़तियों के साथ-साथ किसान भी काफी परेशान रहते हैं, लेकिन इस ओर विभागीय अधिकारी कोई ध्यान नहीं देते। विभागीय अधिकारियों को चाहिए कि वे जिस भी ठेकेदार ने कबाड़ उठाने का ठेका लिया हुआ हो, उस पर कार्रवाई करें या उसका ठेका रद्द करें। सड़कों पर कबाड़ पड़ा रहने के कारण मोटरसाइकिल चालक सीजन के दौरान चोटिल भी होते हैं, वहीं जगह की भी कमी रहती है।
विज्ञापन

बाबूराम मुंदड़ी, अनाज मंडी प्रधान पूंडरी
मंडी से कबाड़ उठाने वाले ठेकेदार को सख्ती से निर्देश दिए गए हैं कि वो कबाड़ को साथ के साथ उठाएं, इसके अलावा मार्केट कमेटी के सफाई कर्मचारियों को लगाकर भी सड़कों की सफाई करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चरणदास, सचिव मार्केट कमेटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed