फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   अच्छे दिन ना रहे थे तो, माड़े दिन भी नहीं रहेंगे-सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा

अच्छे दिन ना रहे थे तो, माड़े दिन भी नहीं रहेंगे-सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा

Mon, 03 Sep 2018 11:49 PM IST
Updated Mon, 03 Sep 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
अच्छे दिन ना रहे थे तो, माड़े दिन भी नहीं रहेंगे-सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा
अच्छे दिन न रहे थे तो माड़े दिन भी न रहेंगे : दीपेंद्र
विज्ञापन

- लोगों का भाजपा और इनेलो से भरोसा उठा, लोग याद कर रहे भूपेंद्र हुड्डा के दस साल का कार्यकाल
फोटो नंबर-35
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला-चीका। गुहला में सांसद दीपेंद्र हुडा ने नौ सितंबर को आयोजित होने वाले पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की जनक्रांति यात्रा को लेकर कार्यकर्र्ताओं की बैठक ले उन्हें निमंत्रण दिया। हुड्डा ने कहा कि आगामी चुनावों में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है और हम दोबारा हरियाणा को भाईचारे की नींव पर देश में नंबर वन प्रदेश बनाएंगे। अच्छे दिन न रहे थे तो, माड़े दिन भी न रहेंगे।
उन्होंने कहा कि बड़े दु:ख की बात है कि जो प्रदेश हुड्डा सरकार के कार्यकाल में विकास, प्रति व्यक्ति आय, प्रति व्यक्ति निवेश, औद्योगीकरण और खेत खलिहान के मामले में देश में नंबर वन पर था। लेकिन उसको भाजपा ने गैंगरेप, लूट, फिरौती, आगजनी और जानमाल के नुकसान में नंबर वन बना दिया है। दीपेन्द्र ने कहा कि होडल, समालखा, मेवात, फतेहाबाद और महेंद्रगढ़ में अपार जनसमर्थन के बाद छठे चरण की जनक्रांति यात्रा भी ऐतिहासिक होगी। जिसमें लाखों लोग शिरकत करेंगे। चौ. भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के दस साल के कार्यकाल में राजमार्ग और रेलवे लाइन जैसी कई परियोजनाओं का रिकॉर्ड काम हुआ था। मगर इस कमजोर सरकार की कमजोरी की वजह से इन महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर कोई काम आगे नहीं बढ़ा।
विज्ञापन

उन्होंने भाजपा पर युवाओं को झूठे वादे कर ठगने का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव से पहले भाजपा ने युवाओं को हर वर्ष दो करोड़ नौकरियां देने और नौकरी न मिल पाने की सूरत में 9000 रुपये महीना बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था। लेकिन चार साल बाद भी हर वर्ष दो करोड़ नये रोजगार मिलना तो दूर लोगों को अपनी नौकरी बचाना मुश्किल पड़ रहा है। पूर्व सीपीएस दिल्लूराम बाजीगर ने कहा की गुहला चीका हलके की जनता में जनक्रांति यात्रा को लेकर भारी उत्साह है। हलके से कई हजार लोग 9 सितंबर को पेहवा पहुंचेंगे। इस मौके पर विधायक गीता भुक्कल, पूर्व विधायक दिल्लूराम बाजीगर, रणधीर सिंह धीरा, पवन जगत, जयदीप धनखड़, चांदवीर हुड्डा, दिलबाग सिंह मोर, सरदारा सिंह, सुनीता बत्तान, प्रदीप पूंडरी, सतपाल संकरा, नरेश पूनिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed