फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   पेट्रोल पंपों पर हो हेलमेट पहले व्यक्ति को ही पेट्रोल देने का कोई निर्देश

पेट्रोल पंपों पर हो हेलमेट पहले व्यक्ति को ही पेट्रोल देने का कोई निर्देश

Sun, 18 Feb 2018 12:01 AM IST
Updated Sun, 18 Feb 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
पेट्रोल पंपों पर हो हेलमेट पहले व्यक्ति को ही पेट्रोल देने का कोई निर्देश

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सड़क सुरक्षा नियमों पर पुलिस द्वारा अभियान चलाकर अक्सर लोगों को जागरूक किया जाता है। कभी मोटरसाइकिल सवारों को फूल देकर हेलमेट पहनने के लिए जागरूक तो कभी प्रदूषण जांच करवाकर सड़कों पर नियमों के बारे में लोगों को बताया जाता है। लेकिन जिला प्रशासन या पुलिस प्रशासन द्वारा पेट्रोल पंपों पर बाइक में पेट्रोल डालने के लिए जाने वाले बाइक सवारों के लिए कोई अभियान नहीं चलाया जाता। ना ही पेट्रोल पंप संचालकों के पास ऐसे कोई आदेश हैं कि केवल हेलमेट पहने व्यक्ति को ही पेट्रोल दिया जाएगा। यदि यह नियम लागू हो जाए तो लोगों की बहुमूल्य जान बचाई जा सकती है।
केवल 10 प्रतिशत पंपों पर ही लगे है संकेतक बोर्ड : पूरे जिले में करीब 200 पेट्रोल पंप है। जो जिला के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित है। इन पेट्रोल पंपों में केवल 10 प्रतिशत पेट्रोल पंप ही ऐसे है। जिन पर हेलमेट और ट्रिपल राइडिंग को लेकर सूचना पट्ट और निर्देशक लगाए गए हैं।
विज्ञापन

सरकारी पेट्रोल पंप पर भी नहीं नियमों का कोई उल्लेख : सड़क सुरक्षा के नियमों को लेकर सरकार द्वारा सरकारी पेट्रोल पंपों पर भी लोगों को जागरूक करने के लिए कोई संकेतक या निर्देशक बोर्ड नहीं लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से नहीं है कोई प्रावधान : कोयल कॉम्पलेक्स स्थित सरकारी पेट्रोल पंप के मैनेजर जगमेंद्र सिंह ने बताया कि हेलमेट और ट्रिपल राइडिंग व अन्य सड़क सुरक्षा नियमों पर जिला प्रशासन द्वारा कोई भी निर्देश बोर्ड और सूचना पट्ट नहीं लगाए हैं।
जागरूकता के लिए जरूरी है निर्देशक बोर्ड:-पेट्रोल पंप संचालक दीक्षित गर्ग ने बताया कि सरकार अपनी विभिन्न योजनाओं के फ्लैक्स बोर्डों को पेट्रोल पंपों पर लगवा देती हैं। लेकिन जिससे किसी की जान बचाई जा सके, ऐसा कोई बोर्ड या संकेतक आज तक पेट्रोल पंपों पर लगाने के लिए नहीं दिया गया है। सरकार को सड़क जागरूकता के प्रति भी पंपों पर निर्देशक बोर्ड लगवाए जाने चाहिए।
जागरूकता से हादसों से होता बचाव : पेट्रोल पंप संचालक भीम अग्रवाल ने बताया कि लोगों को हादसों से बचाव हेतू हेलमेट व ट्रिपल राइडिंग पर जागरूकता जरूरी है। इसलिए सरकार को पेट्रोल पंपों पर जागरूकता के निर्देशक बोर्ड जरूर लगवाए जाने चाहिए। उन्होंने स्वयं के पेट्रोल पंप पर यह बोर्ड लगवाए हुए हैं।
जबरदस्ती नहीं बल्कि सहमति से ही करवाया जा सकता है नियम का पालन : लोगों से जबरदस्ती की बजाए उनकी सहमति से ही नियमों का पालन करवाया जा सकता है। पुलिस लोगों के चालान तो कर देती है। लेकिन जब तक यह आदत में शुमार नहीं हो जाता, तब तक जागरूकता जरूरी है। पेट्रोल पंप संचालकों से भी जबरदस्ती बोर्ड नहीं लगवाए जा सकते। कोई लगवाए तो यह अच्छी बात है। लेकिन किसी को इसके लिए मजबूर नहीं किया जा सकता कि बिना पेट्रोल के तेल ना दिया जाए, ना ही इस बारे में कोई आदेश उनकी जानकारी में हैं।


हेलमेट पहने चालक को ही पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डालने संबंधी हमारे पर आज तक कोई आदेश नहीं आए हैं। लेकिन यदि ऐसे आदेश हो जाते हैं तो सभी पेट्रोल पंपों पर इसका पालन किया जाएगा। हेलमेट का प्रयोग जनता के हित व जान की सुरक्षा के लिए जरूरी है। लोगों को हेलमेट पहनना चाहिए।
पूर्णचंद गुप्ता, प्रधान पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन कैथल।


पेट्रोल पंपों पर हो हेलमेट पहनेे व्यक्ति को ही पेट्रोल देने निर्देश
शहर में पेट्रोल पंपों पर नहीं है हेलमेट जागरुकता अभियान संबंधी नहीं हैं कोई संकेतक बोर्ड
हर रोज हादसों में जान गंवा रहे हैं लोग
अमर उजाला हेलमेट जागरुकता अभियान
फोटो नंबर-1 से 3 व 10
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed