फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   दिल्ली घेराव में देश भर से लाखों किसान लेंगे टैक्टर ट्रालियों से भाग कसाना

दिल्ली घेराव में देश भर से लाखों किसान लेंगे टैक्टर ट्रालियों से भाग कसाना

Tue, 23 Jan 2018 11:54 PM IST
Updated Tue, 23 Jan 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली घेराव में देश भर से लाखों किसान लेंगे टैक्टर ट्रालियों से भाग कसाना

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
ढांड। भाकियू कार्यकर्ताओं की बैठक ढांड मार्केट कमेटी में भाकियू प्रदेश महासचिव भूरा राम पबनावा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में विशेष रूप से युवा भाकियू प्रदेशाध्यक्ष विक्रम कसाना ने शिरकत की। बैठक में देश भर के किसानों द्वारा 23 फरवरी को दिल्ली घेराव को लेकर प्रचार कमेटी गठित की गई। जिसमें 27 जनवरी को ढांड ब्लाक व 30 जनवरी को पूंडरी ब्लाक के गांवों का दौरा करके किसानों को दिल्ली ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में पहुंचने की ड्यूटियां लगाई जाएंगी। विक्रम कसाना ने कहा कि स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करवाने व पूर्ण कर्जा माफी सहित अन्य मांगों को लेकर देश भर के कई किसान संगठनों द्वारा 23 फरवरी को देश भर से लाखों किसान ट्रैक्टर ट्रालियों पर चारों तरफ से दिल्ली का घेराव करेंगे और मांगे पूरी न होने तक आंदोलन जारी रहेगा। देश व प्रदेश के किसानों में भाजपा सरकार के प्रति दिनों दिन आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सरकार किसानों की कट्टर दुश्मन बन चुकी है। कसाना ने किसानों को दिल्ली घेराव में बढ़-चढ़ कर भाग लेने की अपील की। इस मौके पर प्रताप हाबड़ी, पृथ्वी कौल, जगबीर प्यौदा, होशियार गिल प्यौदा, हरजिंद्र हाबड़ी, रणधीर बरसाना, जोगा सिंह फरल, नरेंद्र चंदलाना, राजेश बरसाना, चमेल पबनावा, धर्मा कौल, जयकिशन शर्मा, ईश्वर संगरौली, जिले सिंह मूदंडी, रोशन बरसाना मौजूद रहे।


दिल्ली घेराव में देश भर से ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में पहुंचेंगे किसान
23 फरवरी के दिल्ली घेराव को लेकर भाकियू द्वारा कमेटियां गठित
फोटो नंबर- 19
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed