फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   सबसे ठंडा दिन रहा मंगलवार

सबसे ठंडा दिन रहा मंगलवार

Wed, 03 Jan 2018 12:02 AM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
सबसे ठंडा दिन रहा मंगलवार

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पिछले दो दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड के कारण जन-जीवन प्रभावित हो चला है। सुबह एवं शाम को घने कोहरे के कारण तो परेशानियां ओर बढ़ी हुई थीं। वहीं पिछले दो दिनों में तापमान में आई 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के कारण कंपकंपी बढ़ गई है। मंगलवार का दिन इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। अधिकतम तापमान गिरकर 12 डिग्री सेेल्सियस पहुंच गया है। जबकि दो दिन पहले यह 19 डिग्री सेल्सियस था।
मंगलवार को लोग सुबह उठे तो हवाओं के चलते कोहरे की सघनता कुछ कम थी। लेकिन आसमान कोहरे से अटा रहा। दोपहर के समय कुछ देर के लिए सूर्यदेव के दर्शन हुए। इसके बाद शाम 4 से 5 बजे के बीच फिर कोहरा गहरा गया। जिससे सभी लोगों समय से पहले ही अपने अपने घरों की ओर चले गए। इस दिन केवल तीन घंटे ही सूर्य देव के दर्शन हुए।
विज्ञापन

कोहरे के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। सडक़ों पर वाहन काफी धीमी गति से रेंगते रहे। वहीं मौसम विभाग के अनुसार अभी लोगों को कोहरे से राहत मिलने के आसार नहीं है। मंगलवार को अधिकतम तापमान में इस बार की सर्दी की सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई। पिछले दो दिनों में सबसे अधिकतम तापमान में 7 डिग्री गिरावट के साथ अन्य दिनों की अपेक्षा 12 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। न्यूनतम तापमान भी दो डिग्री की गिरावट दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ले रहे अलाव का सहारा:-
कड़ाके की ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे है। दुकानदारों व युवाओं द्वारा ठंड से बचाव को लेकर सुबह व शाम को अलाव जलाई जाती है।
अभी ठंड से राहत नहीं:-
मौसम विभाग में कार्यरत कर्मचारी बलबीर सिह ने बताया कि सोमवार इस बार की सर्दी का सबसे अधिक ठंडा दिन रहा। अधिकतम तापमान में गिरावट होने के कारण ठंड बढ़ी है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 5.3 सेल्सियस डिग्री रहा। उसने बताया कि रात के समय पाला पड़ेगा। जिस कारण ठंड बढ़ेगी।
कोहरे के कारण बसों व ट्रेन का बिगड़ा टाइम टेबल : कोहरे के कारण बसें व ट्रेन अपने समयानुसार नहीं चल रही है। जिस कारण यात्रियों को कठिनाई हो रही है। लंबे रुटो पर बसें 30 से 40 मिनट की देरी से चल रही है तो वहीं ट्रेनें भी 15 से 30 मिनट तक लेट हो रही है। जिससे यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ता है।


कोहरे के कारण ट्रक नाले में उतरा, हादसा टला
राजौंद। जींद मोड़ पर घने कोहरे के कारण एक ट्रक नाले में उतर गया जिससे दुकान व ड्राइवर बाल बाल बच गए। ट्रक चालक जिरतार सिंह ने बताया कि वह दिल्ली से खनौरी पातड़ा के लिए जा रहा था धुंध अधिक होने के कारण राजाैंद पहुंचने पर उसने ट्रक को जींद मोड़ की तरफ मोड़ दिया जिससे ट्रक साथ लगते नाले में उतर गया। गनीमत यह रही कि ट्रक दुकान में घुसने से बाल बाल बच गया और इससे वह भी घटना का शिकार होते होते बच गया। सुबह क्रेन मंगवाकर ट्रक को नाले से निकाला गया जिससे दुकानदारों ने राहत की सांस ली।


सबसे ठंडा दिन रहा मंगलवार, दो दिन में गिरा 7 डिग्री तापमान
लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा कोहरा
जन जीवन पर असर, लोग घरों में दुबके, ले रहे अलाव का सहारा
फोटो नंबर-7, 22 व 23
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed