फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   आठ गांवों की पंचायत में राजकुमार सैनी का कार्यक्रम न करवाने का लिया फैसला

आठ गांवों की पंचायत में राजकुमार सैनी का कार्यक्रम न करवाने का लिया फैसला

Mon, 18 Sep 2017 12:04 AM IST
Updated Mon, 18 Sep 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
आठ गांवों की पंचायत में राजकुमार सैनी का कार्यक्रम न करवाने का लिया फैसला
आठ गांवों की पंचायत में राजकुमार सैनी का कार्यक्रम न करवाने का लिया फैसला
विज्ञापन

- पंचायत ने कहा- यदि सांसद के कार्यक्रम से होता है गांव में भाईचारा खराब तो न करवाया जाए कार्यक्रम

अमर उजाला ब्यूरो
राजौंद। गांव सेरहधा में 14 सितंबर को सांसद राजकुमार सैनी के कार्यक्रम को लेकर हुए विवाद के बाद रविवार को गांव के कुक्करकंडा मार्ग पर भूरी डायरी फार्म पर ढुल खाप व गांव की 36 बिरादरी के साथ-साथ आसपास के 7-8 गांवों के मौजिज व्यक्तियों की पंचायत हुई। पंचायत की अध्यक्षता पाई के पूर्व सरपंच जगदीश ढुल ने की। पंचायत में 14 सितंबर को गांव में कुरुक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी के कार्यक्रम को लेकर जो विवाद चल रहा था और गांव में शांति व भाई चारा बनाये रखने के लिये सभी जातियों के मौजिज व्यक्तियों ने अपने अपने विचार रखे। सभी जातियों ने पंचायत में फैसला लिया की गांव में सभी जाति के लोग गांव में भाईचारा व प्यार कायम रखेंगे ताकि गांव में किसी तरह माहौल खराब न हो। किसी भी जाति को लेकर मन में द्वेष की भावना न रहे। पंचायत में जाट समुदाय से चारों पट्टियों केे मौजिज व्यक्तियों ने जिम्मेवारी ली कि वे युवाओं को गलत कार्य नही करने देंगेे और न ही किसी बाहरी व्यक्ति को गांव का माहौल खराब करने देंगे। इसके अलावा अन्य जातियों के लोगों ने भी अपनी अपनी बिरादरी से जिम्मेवारी ली।
पंचायत में निर्णय लिया गया कि गांव की 36 बिरादरी का जो फैसला कुरुक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी के कार्यक्रम बारे होगा वह सभी को मंजूर होगा। इसके बाद पंचायत में मौजूद सभी जातियों के लोगों ने पंचायत में बिना किसी दबाव के हाथ उठाकर व जाति वाइज अपनी जिम्मेवारी ली और कहा कि यदि गांव में सांसद राजकुमार सैनी के कार्यक्रम को लेकर माहौल खराब होता है तो उनके कार्यक्रम को गांव में नहीं चाहते। इस पंचायत के लिए शनिवार शाम 16 सितंबर को ही अनाउंसमेंट करवाई गई थी, कि रविवार सुबह सभी 36 बिरादरी के लोग कुक्करकंडा मार्ग पर होने वाली पंचायत में पहुंचे। पंचायत में पाई से पूर्व सरपंच ओमप्रकाश ढुल, राजेन्द्र कैरा, तरसेम प्रजापत, बली राम, पूर्व सरपंच भीम सिंह, कोटड़ा से सरपंच प्रतिनिधि कर्ण सिंह, गांव भाना से कैप्टन बलजीत सिंह, गांव फरियाबाद से दिलबाग ढुल पूर्व चेयरमैन, गांव बढसीकरी से मास्टर राजपाल, गांव जाखौली से रामकुमार व सज्जन सिंह, गांव करोडा से बीरु राम व कर्ता राम, गांव सेरधा से फूल सिंह सरपंच प्रतिनिधि, दीपक ढुल, रामेश्वर, मास्टर अभय सिंह, बलकार सिंह, राय सिंह, हवा सिंह, पूर्व सरपंच भरथू राम हरिजन, जगदीश बाल्मीकि, शशी बाल्मीकि, सुन्दर हरिजन, डा. बन्सी हरिजन, अशोक कुमार, दरिया झीवर, सत्यवान प्रजापत, गजे सिंह, जगदीश, सतनाम प्रजापत, रघुबीर, रमेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन


पंचायत में दबाव डालकर लिया गया फैसला : राजेश
दूसरी ओर इस मामले में रविवार देर शाम एससी/बीसी समाज के लोगों की बैठक राजेश कश्यप के प्रतिष्ठान पर हुई। जिसमें हरिजन, वाल्मीकि एवं जांगड़ा समाज के लोगों ने भाग लिया। राजेश कश्यप ने बताया कि सुबह जाट समाज द्वारा गांव के बाहर एक डायरी में जो पंचायत बुलाई गई थी, उसमें न तो उन्हें बुलाया गया और न ही सूचना दी गई। इस पंचायत में एससी/बीसी समाज के अधिकतर मौजिज व्यक्ति नहीं थे। राजेश ने कहा कि पंचायत में दोनों पक्षों की बात सुनी जाती है, लेकिन आज की पंचायत में केवल एक समाज के लोगों ने निर्णय सुनाया है, न कि दूसरे समाज के लोगों की राय ली गई है। उन्होंने कहा कि उसे पता लगा है कि सुबह की पंचायत में पिछड़ा व दलित समाज के लोगों पर दबाव डाला गया है कि यदि वे लिखकर नहीं देंगे, तो उन्हें बहिष्कार तक का सामना करना पड़ सकता है। खेतों में प्रवेश पर प्रतिबंध लग सकता है। जबकि गांव में कश्यप, हरिजन, वाल्मीकि व जांगड़ा समाज आज भी सांसद का कार्यक्रम करवाना चाहते हैं। सुबह की पंचायत में जाट समाज के लोगों ने एससी/बीसी समाज के 5-5 मौजिज लोगों को लिखित में यह देने के लिए कहा है कि सांसद राजकुमार सैनी का अपने गांव में कार्यक्रम नहीं करवाना चाहते। ताकि पंचायत रेजुलेशन डालकर जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर सूचित कर सकें। शाम की बैठक में विनोद कश्यप, दिलबाग कश्यप, दरिया कश्यप, रमेश कश्यप, गुगन, राय सिंह, खंडिया राम, नानक कश्यप, धर्मबीर कश्यप, रामस्वरूप कश्यप, पसन्न वाल्मीकि, संदीप वाल्मीकि, ऋषिपाल कश्यप, जयभगवान कश्यप, नानक कश्यप, विक्की कश्यप, सुरेंद्र वाल्मीकि, संदीप हरिजन, रामनिवास हरिजन, अजय हरिजन, अजय वाल्मीकि, जोरा वाल्मीकि, डा. बंशी वाल्मीकि, तरसेम वाल्मीकि, गोली वाल्मीकि, बंटी वाल्मीकि, अनिकेतन वाल्मीकि, राहुल हरिजन, अक्षय हरिजन, सोनू हरिजन, जॉनी हरिजन, रोहताश कश्यप, सुमित हरिजन, लाडवा वाल्मीकि, संजीव, कृष्ण, मोनू, रामकुमार हरिजन, रमेश वाल्मीकि सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed