फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   8.92 lakh duped by luring people with the promise of profits in trading

Kaithal News: ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर 8.92 लाख रुपये ठगे

Fri, 09 Jan 2026 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 09 Jan 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
8.92 lakh duped by luring people with the promise of profits in trading
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर की आरके पुरम कॉलोनी निवासी एक महिला से ऑनलाइन ट्रेडिंग में पैसे लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का लालच देकर 8 लाख 92 हजार 702 रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़िता ने इस संबंध में साइबर थाना कैथल में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता दीक्षा ने शिकायत में बताया कि नवंबर माह में उसने इंस्टाग्राम पर “वर्क फ्रॉम होम” से संबंधित एक विज्ञापन देखा था, जिसमें एक मोबाइल नंबर दिया गया था। विज्ञापन में इंटरव्यू के लिए नाम, उम्र और अन्य विवरण व्हाट्सएप पर भेजने को कहा गया था। झांसे में आकर उसने अपनी जानकारी भेज दी। इसके बाद उसे एक लिंक के माध्यम से रेटिंग देने को कहा गया। रेटिंग देने के बाद उसने उसका स्क्रीनशॉट भी शेयर कर दिया।
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि 17 नवंबर को उसके बैंक खाते में 200 रुपये जमा हुए। अगले दिन आरोपी ने कहा कि यदि वह अधिक कमाई करना चाहती है तो टेलीग्राम पर संपर्क करे। आरोपी ने उसे अपनी टेलीग्राम आईडी भेज दी, जिस पर संपर्क करने के बाद उसे अलग-अलग टास्क दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता के अनुसार, उसने शुरुआत में 800 रुपये आरोपी को ट्रांसफर किए। इसके बाद आरोपी ने अलग-अलग समय पर उसका मोबाइल फोन हैक कर उसकी ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से 8 लाख 92 हजार 702 रुपये निकाल लिए। जब पीड़िता ने अपने कथित मुनाफे की राशि वर्चुअल वॉलेट से अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करने की कोशिश की, तो रकम ट्रांसफर नहीं हो सकी।


इस संबंध में जब उसने आरोपी से संपर्क किया तो आरोपी ने और रुपये जमा कराने की मांग की, लेकिन बाद में कोई जवाब नहीं दिया। तभी पीड़िता को ठगी का एहसास हुआ। पीड़िता का आरोप है कि उसका फोन हैक कर यह ठगी की गई। साइबर थाना एसएचओ सुभ्रांशु ने बताया कि ऑनलाइन ठगी के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और ठगी में प्रयुक्त खातों, मोबाइल नंबरों व डिजिटल माध्यमों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed