{"_id":"68278bb717c115a8b404f5fa","slug":"85-trolleys-of-straw-destroyed-in-fire-in-sangrauli-kaithal-news-c-18-1-knl1004-648459-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: संगरौली में आग से 85 ट्राॅली भूसा जलकर नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: संगरौली में आग से 85 ट्राॅली भूसा जलकर नष्ट
Sat, 17 May 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 17 May 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
ढांड। संगरौली गांव में शुक्रवार को आग की चपेट में आने से 85 ट्राॅली भूसा जलकर राख हो गया। पूंडरी फायर ब्रिगेड को ग्रामीणों ने घटना की सूचना दी तो वहां दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने में लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि देखते ही देखते आसपास के सभी कूपों में फैल गई। ढांड से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ी को मंगवाना पड़ा। बावजूद इसके समाचार लिखे जाने तक आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा था।
रविंद्र व रमेश ने बताया कि उन्होंने लगभग 85 ट्राॅली भूसा की बनवाकर गांव के पास ही कूप बंधवा दिए थे लेकिन अचानक लगी आग ने सब कुछ राख कर दिया। पीड़ित किसानों का कहना है कि अब उनके पास पशुओं के लिए सूखे चारे का संकट पैदा हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि आग इतनी भयंकर थी कि पास में बने एक मकान की खिड़कियां जल गई और खिड़कियों से होते हुए घर के अंदर धुआं ही धुआं हो गया, जिससे पूरा मकान लपटों और धुएं से काला हो गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि जिस समय मकान की खिड़कियां जल रही थी तो उस समय मकान के अंदर एक बुजुर्ग महिला थी। जिसे ग्रामीणों ने बाहर निकाला और रसोई का ताला तोड़ कर उसमें रखे गैस सिलेंडर को बाहर फेंका। समाचार लिखे जाने तक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई थी। किसानों ने जिला प्रशासन से पीडि़त किसानों के लिए आर्थिक सहायता की मांग की है।
विज्ञापन
नायब तहसीलदार ढांड अचिन ने बताया कि सूचना मिलते ही प्रशासन की ओर से हलका पटवारी को मौके पर भेज दिया गया है। आग से हुए नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी जाएगी।