फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   85 people beat Corona, 137 new infected cases

85 लोगों ने कोरोना को दी मात, 137 नए संक्रमित मामले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
85 people beat Corona, 137 new infected cases
कैथल। रविवार को जिले में कोरोना संक्रमण के 137 केस सामने आए हैं। साथ ही 85 कोरोना संक्रमित व्यक्तियों ने कोरोना को मात दी है। अब जिले में कोरोना संक्रमण के 1001 सक्रिय केस हो गए हैं। जिनमें से 926 को होम आइसोलेशन में रखा गया है। 35 मरीजों का इलाज नागरिक अस्पताल कैथल, 5 मरीज का इलाज शाह अस्पताल, पीजीआई चंडीगढ़ में 19 मरीजों, सिग्नस अस्पताल में 4, जीएमसी चंडीगढ़ में 1, करनाल के कल्पना चावला अस्पताल में 11 मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

डीसी प्रदीप दहिया ने लोगों का आह्वान किया कि वे कोविड से बचने के लिए टीकाकरण जरूर करवाएं। अब तक जिले में 12 हजार 822 कोरोना के मरीजों में से 11 हजार 470 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 89.4 प्रतिशत है। संक्रमण दर 3.2 प्रतिशत है तथा मृत्यु दर 2.73 प्रतिशत है। डीसी प्रदीप दहिया ने बताया जिला में सभी पीएचसी व सीएचसी केंद्रों पर कोरोना रोधी वैक्सीन लगाई जा रही है। कैथल जिले में अब तक 15 लाख 9 हजार 71 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिनमें से 8 लाख 73 हजार 503 व्यक्तियों को पहली डोज, 6 लाख 32 हजार 867 व्यक्तियों को दूसरी डोज तथा 2701 को बूस्टर डोज दी जा चुकी है। रविवार को 254 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed