फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   85 lakhs cheated in the name of stake in petrol pump

Kaithal News: पेट्रोल पंप में हिस्सेदारी के नाम पर ठगे 85 लाख

Tue, 25 Feb 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 25 Feb 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
85 lakhs cheated in the name of stake in petrol pump
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पेट्रोल पंप में हिस्सेदारी के नाम पर तीन आरोपियों ने एक किसान से करीब 85 लाख रुपये ठग लिए। बाद में न तो हिस्सेदारी की और न रुपये लौटाए। रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। इस संबंध में पीड़ित ने सदर थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

खुराना निवासी दयाल चंद ने कैथल के सदर थाना में शिकायत दर्ज कराई कि वह किसान है। वह सत्या फिलिंग स्टेशन खनौरी रोड कैथल पर जाता था। वहां उसकी दोस्ती कलेर भैणी जिला हिसार निवासी रोहताश से हो गई, जो फिलहाल सन सिटी कैथल में रहता है। उसने बताया कि वह बात्ता के पास देव दीप फिलिंग स्टेशन का मालिक है। वह खुराना में उसके घर आने-जाने लगा। 25 अगस्त 2020 को रोहताश व उसका भतीजा अमन उसके घर आए।
विज्ञापन


दोनों ने कहा कि उनके पेट्रोल पंप पर तेल नहीं है जिसके लिए रुपयों की जरूरत है। उन्होंने उससे रुपए मांगे और कहा कि डीजल पेट्रोल के कमीशन में से आधा लाभ उसे दे देंगे। उसने आरोपियों को करीब 60 लाख रुपये दे दिए, लेकिन उन्होंने उसे कभी भी तेल के लाभ का हिस्सा नहीं दिया। आठ सितंबर 2022 को रोहताश ने उसे फोन करके घर बुलाया। वहां पर रोहताश, उसकी पत्नी सरोज व भतीजा अमन मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मकान बनाने के कारण उनको रुपये की जरूरत है और उन्होंने अपने पेट्रोल पंप में हिस्सेदारी करने बारे कहा कि उनके पेट्रोल पंप की कीमत तीन करोड़ रुपये है। करीब 60 लाख रुपये उनके पास पहले ही गए हुए थे। उनके कहने पर सितंबर 2022 को 21 लाख 15 हजार रुपये और दे दिए। उन्होंने उसे पेट्रोल पंप में एक चौथाई हिस्से का मालिक बनाकर बयान करवा दिया।

इसके बाद नवंबर 2023 को वह रजिस्टरी करवाने के लिए तहसील कलायत में पहुंच गया और रोहताश व अमन को रजिस्ट्री के लिए बार-बार फोन करता रहा, लेकिन वे नहीं आए। बाद में उसे पता चला कि देव दीप फिलिंग स्टेशन एचपी कंपनी का ए कैटेगिरी का पंप है, एचपी कंपनी के पास 30 साल के लिए लीज पर है। यह रोहताश व अमन की संपत्ति ही नहीं है। इस बारे में जब वह रोहताश से मिलने के लिए गया तो उसे रोहताश व उसकी पत्नी सरोज ने धमकी दी कि अगर दोबारा रुपये मांगे तो जान से मार देंगे या झूठे केस में फंसा देंगे।


रोहताश व उसकी पत्नी सरोज ने उसे छेड़खानी व अन्य धाराओं के तहत झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। आरोपियों ने धोखाधड़ी की है। कैथल के सदर थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed