{"_id":"66639cd3adbfb53dcb023924","slug":"84-thousand-people-will-get-happy-cards-in-the-district-kaithal-news-c-18-1-knl1004-406085-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: जिले में 84 हजार को मिलेंगे हैप्पी कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: जिले में 84 हजार को मिलेंगे हैप्पी कार्ड
Sat, 08 Jun 2024 05:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 08 Jun 2024 05:20 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। नए बस अड्डा परिसर में शुक्रवार को हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना (हैप्पी) योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्ड वितरण समारोह आयोजित किया। इस कार्यक्रम में विधायक लीला राम ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिले में 84 हजार लोगों को हैप्पी योजना का लाभ दिए जाने का लक्ष्य रखा गया है।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि हरियाणा सरकार ने गरीबों के उत्थान के लिए अनेकों योजनाएं चलाई हैं, जिनसे पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति को योजना का लाभ सीधे घर द्वार देने का काम किया जा रहा है। प्रदेश सरकार की ओर से लांच की गई हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना (हैप्पी) योजना लागू करके गरीब लोगों के चेहरे खुशी लाने का काम किया है।
उन्होंन कहा कि जिले में 84 हजार लोगों को हैप्पी योजना का लाभ दिए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसी कड़ी में कैथल जिले में भ करीब पांच हजार लोगों को यह कार्ड वितरित किए जा चुके हैं। कार्यक्रम में करनाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया, जहां पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शामिल रहे। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न जिलों के लाभार्थियों से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संवाद किया व योजना के बारे में फीडबैक ली। कैथल जिले के लाभार्थी राहुल से भी बातचीत की, जिसमें राहुल ने इस योजना के बारे पर अनुभव साझा किया।
विज्ञापन
विधायक लीला राम ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा गरीब परिवार जिनकी सालाना आय 1 लाख रुपये से कम हैं, उन परिवारों के सभी सदस्यों को सरकारी बसों में प्रति वर्ष एक हजार किलोमीटर तक मुफ्त सफर करने की सुविधा प्रदान करके एक सराहनीय कदम उठाया है।
यह योजना गरीब परिवारों को मुफ्त यात्रा उपलब्ध करने के साथ ही उन्हें आवागमन में सुविधा प्रदान कर रही है। जिला की बात करें तो अब तक लगभग पांच हजार पात्र व्यक्तियों को हैप्पी कार्ड प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि 9 साल पहले कैथल जिला में एक भी राष्ट्रीय राजमार्ग से कनेक्टिविटी नहीं थी, लेकिन बीजेपी सरकार ने जिले को तीन नेशनल हाईवे से जोड़ने का काम किया, जिससे न केवल लोगों के समय की बचत हुई है, बल्कि आवागमन में सुविधा हुई है। विधायक ने जिला वासियों को भाजपा में तीसरी बार विश्वास जताने पर आभार जताया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एनडीए की तरफ से संसदीय दल का नेता चुन लिया गया है इस मौके पर डीसी प्रशांत पंवार, जीएम रोडवेज कमलजीत चहल, हरपाल शर्मा क्योड़क, अशोक भारती, नरेंद्र निछाव, कुशलपाल सैन, रामकुमार नैन, विकास कठवाड़, संजीव, लोकेंद्र मानस, राजेंद्र ठाकुर के अलावा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
इस मौके पर विधायक लीला राम एवं डीसी प्रशांत पंवार ने हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना (हैप्पी) के अंतर्गत लाभार्थियों को हैप्पी कार्ड सौंपे। इन लाभार्थियों में मुख्य रूप से पवन कुमार, सुदेश, श्रुति, सुमन, सुकन्या, सुनील, तेजभान, संदीप कुमार, सरोज बाला, श्याम लाल, रणजीत कौर, सुदेश, बलदेव राज, कमलेश, मंजू, संतरों, शमशेर, गंगा राम, एकता देवी, पवन, पाला राम, मंदीप, जगदीश, बलवंत, अनुज तथा रामकुमार आदि शामिल रहे।