फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   82.25% registered attendance in Buniyaad

Kaithal News: बुनियाद में 82.25% ने दर्ज करवाई उपस्थिति

Sat, 27 Dec 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 27 Dec 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
82.25% registered attendance in Buniyaad
परीक्षा केंद्रों का जायजा लेते नोडल अधिकारी। - फोटो : फतेपुर मातिन में घटना के बाद मौके पर पड़ी बाइक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। मिशन बुनियाद कार्यक्रम के अंतर्गत लेवल-1 परीक्षा का आयोजन जिला कैथल में सफलतापूर्वक किया गया। परीक्षा में जिले के कुल 5317 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया था और सभी पंजीकृत विद्यार्थियों द्वारा समय रहते एडमिट कार्ड डाउनलोड किए गए। परीक्षा के दौरान 82.25 प्रतिशत (4373) विद्यार्थी उपस्थित रहे, जबकि 17.75 प्रतिशत (944) विद्यार्थी अनुपस्थित पाए गए।

परीक्षा के आयोजन के लिए जिला कैथल में ब्लॉक स्तर पर कुल 15 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे। सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न करवाई गई। जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष कुमार ने बताया कि मिशन बुनियाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की बुनियादी शैक्षणिक नींव को सुदृढ़ करना है, जिससे वे आगामी कक्षाओं में बेहतर शैक्षणिक प्रदर्शन कर सकें।
विज्ञापन


जिला नोडल अधिकारी एवं जिला विज्ञान विशेषज्ञ सुशील कुमार ने बताया कि परीक्षा का समय दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक निर्धारित था। सभी स्कूल मुखियाओं को यह स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि विद्यार्थी सुबह 11:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं, ताकि आवश्यक औपचारिकताएं समय रहते पूरी की जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने परीक्षा के सफल आयोजन में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों, सुपरिंटेंडेंट सुरेश कौशिक, जिला गणित विशेषज्ञ छत्रपाल, केंद्र अधीक्षकों एवं परीक्षा ड्यूटी में तैनात स्टाफ के सहयोग की सराहना की। साथ ही उन्होंने बताया कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर विकल्प फाउंडेशन की ओर से एक बुनियाद कोऑर्डिनेटर/ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया था, जो पूरे समय परीक्षा केंद्र में मौजूद रहा और व्यवस्थाओं की निगरानी करता रहा।

परीक्षा केंद्रवार उपस्थित विद्यार्थियों का विवरण





n
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कैथल ः 406

n
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गीता भवन, कैथल ः 195

n
पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जखोली अड्डा, ः 401

n
राजकीय माध्यमिक विद्यालय, सेक्टरः19, हुड्डा, कैथल ः 194

n
राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय, सीवन ः 306

n
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सीवन ः 356

n
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कलायत ः 203

n
पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बात्ता ः 278

n
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजौंद ः 230

n
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजौंद ः 237

n
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पुंडरी ः 352

n
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पुंडरी ः 255

n
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, चीका ः 282

n
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, चीका ः 356

n
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गुहला ः 322

4 अंक का प्रश्न, गलत जवाब पर 1 अंक काटने का प्रावधन

बुनियाद की यह परीक्षा 200 नंबरों की थी। परीक्षा में कुल 50 प्रश्न पूछे गए थे। जिसमें 4 नंबर का एक प्रश्न रखा गया था। जबकि उत्तर गलत होने पर 1 नंबर की नेगेटिव मार्किंग भी थी। और यह परीक्षा केवल सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 8वीं कक्षा के छात्रों के लिए ही थी।

परीक्षा केंद्रों का जायजा लेते नोडल अधिकारी।

परीक्षा केंद्रों का जायजा लेते नोडल अधिकारी।- फोटो : फतेपुर मातिन में घटना के बाद मौके पर पड़ी बाइक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed