फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   जितना देश को कांग्रेस ने लुटा, उतना तो अंग्रेज भी इस देश को लुट कर नहीं गए होंगे

जितना देश को कांग्रेस ने लुटा, उतना तो अंग्रेज भी इस देश को लुट कर नहीं गए होंगे

Mon, 24 Dec 2018 12:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
जितना देश को कांग्रेस ने लुटा, उतना तो अंग्रेज भी इस देश को लुट कर नहीं गए होंगे
जितना देश को कांग्रेस ने लूटा, उतना तो अंग्रेज भी लूटकर नहीं गए : दिग्विजय
विज्ञापन

जननायक जनता पार्टी की ओर से गांव प्यौदा में आयोजित जनसभा में पहुंचे दिग्विजय चौटाला
फोटो नंबर-16
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जननायक जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से रविवार को गांव प्यौदा में एक जनसभा आयोजित की गई। जनसभा में पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय चौटाला मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे। इस मौके पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चौटाला का फूल मालाओं से स्वागत किया।
दिग्विजय चौटाला ने कहा कि अब हरियाणा की अगली सरकार गांवों से चलेगी। जननायक चौ. देवीलाल कहा करते थे कि लोकराज लोकलाज से चलता है। इसलिए अब किसान देहात की सरकार की नींव जननायक जनता दल रखेगी। जजपा की सरकार बनते ही पहली कलम से किसानों की फसलों को 10 प्रतिशत बोनस दिया जाएगा व किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा। वहीं बुढ़ापा पेंशन दोगुना की जाएगी। दुष्यंत के मुख्यमंत्री बनते ही जनता के लिए स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर की जाएंगी। चौटाला ने कहा कि कांग्रेस का राज घोटालों की सरकार थी। जितना इस देश को कांग्रेस ने लूटा है उतना तो शायद अंग्रेज भी इस देश को लूट कर नहीं गए होंगे। कांग्रेस के इस कुशासन के कारण ही लोगों को भाजपा में एक विकल्प दिखाई दिया था। लोगों को आस थी कि भाजपा की सरकार बेरोजगारी, शासन व्यवस्था, गरीबी की समस्या का हल करेगी। भाजपा की ओर से भी लोक लुभावने वादे किये गए जिसका परिणाम हुआ देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी।
विज्ञापन

इनेलो की नगर निगम चुनाव में हुई करारी हार पर उन्होंने कहा की यह घमंड और ठेकेदारों के मुंह पर तमाचा है। असल में इंडियन नेशनल लोकदल सही में लोकदल न रहकर लठदल बनकर रह गयी है। पत्रकारों द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में दिग्विजय ने कहा की रामपाल जैसे डर्टी पॉलिटिक्स करने वालों का अब समय चला गया है। अब लोग उन्हीं को पसंद करते हैं जो कार्यकर्ताओं को सम्मान देते हैं व विकास की बात करते है। पार्टी के चुनाव निशान पर पूछे सवाल पर दिग्विजय ने कहा की जल्द ही पार्टी को चुनाव निशान भी मिल जाएगा। इस अवसर पर धूप सिंह माजरा, धरमपाल छौत, बलवान कोटड़ा, हरदीप पाडला, संजय जागलान, रणदीप कोल, सेवा सिंह बालू, प्रेम ग्योंग, अनिल बल्किया, ओमप्रकाश, बलराज नरड, राजू पाई, सम्पूर्ण कोयल, होशियार गिल, रामकरण कोटडा, रोशन ढांडा, गीता गोस्वामी, चरणसिंह सिस्मोर, कप्तान बलजीत मोर, राजेश सिसला, मांगेराम ढुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed