फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   गुहला-चीका के शुगलपुर में बनेगा फूड पार्क

गुहला-चीका के शुगलपुर में बनेगा फूड पार्क

Sat, 20 Oct 2018 11:50 PM IST
Updated Sat, 20 Oct 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
गुहला-चीका के शुगलपुर में बनेगा फूड पार्क
गुहला-चीका के शुगलपुर में बनेगा फूड पार्क
विज्ञापन

केंद्र सरकार की योजना अनुसार पूर्व विधायक चमन लाल के नाम से आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार ने किया चमन फूड पार्क का शिलान्यास, खाद्य संबंधी उद्योग स्थापित होंगे फूड पार्क में
जमीन से जुड़ा आदमी खुशहाल होगा तो हिंदुस्तान में खुशहाली बढ़ेगी-इंद्रेश कुमार
फोटो संख्या-13 व 14
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला-चीका। भारत सरकार के फूड प्रोसेसिंग उद्योग मंत्रालय की योजना अनुसार कृषि पर आधारित उत्पादों को बढ़ावा देने व उनके बाजार को विकसित करने के उद्देश्य से कैथल जिला के गुहला हलका स्थित गांव शुगलपुर में चमन फूड पार्क स्वीकृत किया है। पूर्व विधायक एवं चमन लाल के नाम से उनके बेटे आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार ने नींव का पत्थर रखकर इसका शिलान्यास किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य इंद्रेश कुमार ने संत महात्माओं जिनमें दिल्ली के दयालु जी महाराज, संत छवि दास के साथ यहां भूमि पूजन किया। हरियाणा सरकार में चेयरमैन अरुण सर्राफ, गुहला विधानसभा हलका के विधायक कुलवंत बाजीगर भी इस अवसर पर मौजूद रहे। इंद्रेश ने कहा कि जमीन से जुड़ा आदमी खुशहाल होगा तो हिंदुस्तान में भी खुशहाली बढ़ेगी। जलस्तर कम हो रहा है और खेती में जल का महत्व है। अत: सरकारें भी जल के दुरुपयोग को रोकने में महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। खेती से पैदा होने वाले खाद्यान्नों को बिक्री के लिए नजदीक में बाजार मिले और पशुपालक को उसके दूध से बनाए जाने वाले दूसरों उत्पादों के लिए निकटवर्ती व्यवस्था मिले, इन सभी के दृष्टिगत केंद्र सरकार की एक योजना के अंतर्गत फूड पार्क का कंसेप्ट सामने लाया गया। उन्होंने कहा कि फल-सब्जियों से बनने वाले उत्पाद के लिए फूड पार्क एक ऐसी व्यवस्था है, जिसमें फैक्टरी लगाने वाले मालिक नजदीक से ही किसानों को अच्छा लाभ दे सकते हैं। किसानों की फसल, फल-सब्जियां लोकल मार्केट में अच्छे दामों पर बिक्री होगी और उसे दूर-दराज के बाजार में जाने से निजात मिलेगी तथा खर्च व समय भी बचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 साल तक आयकर में सरकार देगी छूट : फूड पार्क में फैक्टरी लगाने वाले मालिकों को 5 साल तक आयकर की अदायगी नहीं करेगी पड़ेगी और केंद्र द्वारा लगाया जाने वाला जीएसटी भी माफ होगा। निवेश पर 35 फीसदी अनुदान भी मिलेगा। उन्होंने हालिया पेट्रोल व डीजल के बढ़ते दामों पर अपनी टिप्पणी देते हुए कहा कि भारत वर्ष में पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ते रहे हैं। लेकिन बढ़ते दामों के बीच मार्केट सस्ती बनी हुई है। विधायक कुलवंत बाजीगर ने गुहला क्षेत्र में हो रहे विकास में चमन फूड पार्क को एक नया अध्याय बताते हुए कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में इसे बड़ी उपलब्धि बताया। एक ओर सुधार कार्यक्रम के प्रोजेक्ट निदेशक रॉकी मित्तल ने कहा कि यह पार्क किसानों की खुशहाली के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। इस मौके पर लीला राम, मुकेश अग्रवाल, संदीप गोयल, स. हरपाल सिंह सहित चंडीगढ़, दिल्ली, जिरकपुर के बिल्डरों सहित कैथल व गुहला क्षेत्र के उद्योगपति भी भारी संख्या में शामिल हुए।
साढ़े तेरह एकड़ में विकसित होगा पार्क : अरुण सर्राफ ने बताया कि साढ़े 13 एकड़ भूमि में चमन फूड पार्क स्थापित होगा जिसमें फैक्टरी लगाने वाले लोग मिल्क प्लांट, फरोजन फूड, सीए स्टोर जैसे उत्पाद बनाने वाले उद्योग लग सकेंगे। इस इकाई में फूड टेस्टिंग लैब, मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट, कोल्डस्टोरेज, ड्राइवेयर हाउस, पैकेजिंग, स्टोरेज साइलोस, स्ट्रीम जनरेशन यूनिट सहित प्रशासनिक खंड, शॉपिंग प्लाजा, व्यवसायिक खंड, हैलीपैड जैसी सुविधाएं भी शामिल होंगी।


अपने माता-पिता के नाम से भोजन वैन को दिखाई हरी झंडी
फोटो संख्या-11 व 12
कैथल। शनिवार सुबह आरएसएस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार ने अपने पिता पूर्व विधायक चमन लाल सर्राफ व माता पद्मावती की स्मृति में मां अन्नपूर्णा नाम से बनाई गई वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस वैन के माध्यम से शहर में झुग्गी झोपड़ियों व गरीब बस्तियों में जाकर उनमें भोजन वितरित करने का पुण्य काम करेगा। इसी अवसर पर उन्होंने अरुण आभूषण भंडार के नए शोरूम का भी शुभारंभ किया। इंद्रेश कुमार ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अपनी कमाई को जरूरतमंदों के लिए खर्च करने से ईश्वर प्रसन्न होते हैं। इस अवसर पर अरुण सर्राफ सहित उनके पारिवारिक सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed