{"_id":"5bc38d94bdec2269a12fb79b","slug":"81539542420-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांचवे नवरात्र पर मां स्कंदमाता की पूजा कर मांगी मन्नतें, मंदिरों में लगा है श्रत्रालुओं का तांता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांचवे नवरात्र पर मां स्कंदमाता की पूजा कर मांगी मन्नतें, मंदिरों में लगा है श्रत्रालुओं का तांता
Updated Mon, 15 Oct 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां स्कंदमाता की पूजा कर मांगी मन्नतें
पांचवें नवरात्र पर मंदिरों में लगा श्रद्धालुओं का तांता
फोटो नंबर-36 से 38
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। नवरात्र के पांचवें दिन रविवार को श्रद्धालुओं ने मां स्कंदमाता की पूजा की। हनुमान वाटिका मंदिर के पुजारी पंडित विशाल शर्मा ने बताया कि मां स्कंदमाता की आराधना से सभी दुखो का निवारण होता है।
शहर में कोठी वाली देवी मंदिर में पंचम नवरात्र पर दुर्गा शक्ति कोमारी पूजन किया गया। पंडित विनायक भारद्वाज ने बताया कि मां कोमारी के चरणों का जलाभिषेक व पुष्प वर्षा द्वारा माता रानी को प्रसन्न किया जाता है। जिसमें मां कन्या के रूप में आकर आशीर्वाद प्रदान करती है। सुरेंद्र गर्ग नौच, डा दिनेश कंसल व मोनिका कंसल द्वारा पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर पिंकी, पूनम, सावित्री, मेनका, सुनीता, शकुंतला, रमेश, राजेंद्र, राकेश, राहुल, अभिषेक, सुनील मौजूद रहे।
ओढ़ के चुनरिया मैं नाचूं तेरे आंगन में पर झूमे श्रद्धालु
कैथल। शनिवार को श्री दुर्गा भवन सोसाइटी व अशोका गार्डन कॉलोनी की ओर से दुर्गा मंदिर में जागरण करवाया गया। जागरण में रजत आनंद व जय प्रकाश गुप्ता ने गणेश पूजन करवाया। इस मौके पर नपा चेयरपर्सन सीमा कश्यप मुख्यातिथि के रुप में शिरकत की। उन्होंने मां भगवती की जोत प्रचंड करके जागरण का शुभारंभ करवाया। महामाई का गुणगान शशिकांत शर्मा व अजीत जांगड़ा ने किया। कलाकारों ने सुंदर झांकियों द्वारा सबका मन मोह लिया। ओढ़ के चुनरिया मैं नाचूं तेरे आंगन में, या चुनरी कित त लाई रे सखी री, नी मैं नचना श्याम दे नाल आदि भजनों से भक्तों को नाचने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर विष्णु अग्रवाल, वेद प्रकाश शर्मा, जय भगवान शर्मा, निरंजन दास मित्तल, बीडी शर्मा, सतीश कुमार, राकेश कुमार, मांगे राम शर्मा, जिया लाल गोयल, वेद प्रकाश गुप्ता, रामपाल नागपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर, राजौंद में पावन नवरात्रों के पांचवें दिन मंदिरों में मां के श्रद्धालुओं ने मां भगवती स्कंदमाता के स्वरूप में मां के चरणों की पूजा अर्चना कर मंगल कामना की। संजय शास्त्री खुरड़ा ने बताया कि नवरात्र के दौरान नौ देवियों की पूजा करनी चाहिए और घर में अखंड जोत जागृत करनी चाहिए।