फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   जनस्वास्थ्य विभाग के दो कार्यकारी अभियंताओं को राज्य सूचना आयोग ने लगया जुर्माना

जनस्वास्थ्य विभाग के दो कार्यकारी अभियंताओं को राज्य सूचना आयोग ने लगया जुर्माना

Wed, 12 Sep 2018 12:09 AM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
जनस्वास्थ्य विभाग के दो कार्यकारी अभियंताओं को राज्य सूचना आयोग ने लगया जुर्माना
जनस्वास्थ्य विभाग के दो कार्यकारी अभियंताओं को राज्य सूचना आयोग ने लगाया जुर्माना
विज्ञापन

कैथल निवासी व्यक्ति की शिकायत पर जवाब न देने पर आयोग का सख्त रुख
एक को 15 हजार तो दूसरे को 5 हजार का जुर्माना

फोटो संख्या-1
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। एक व्यक्ति की मांग पर उसे सही ढंग से सूचना न दिए जाने पर राज्य सूचना आयोग ने जनस्वास्थ्य विभाग के दो अधिकारियों को 15 हजार व 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही शिकायतकर्ता को भी क्षतिपूर्ति के लिए 1500 रुपये देने के आदेश जारी किए हैं।

सीए सतीश सिंघल ने बताया कि शिव कुमार बंसल ने अपने घर के आस-पास पानी की निकासी न होने पर जनस्वास्थ्य विभाग से सूचना मांगी थी। जिसमें उन्होंने पूछा था कि उनके घर के आस-पास से पानी की निकासी के लिए विभाग के पास क्या नीति है। कितने पंप लगाए गए हैं। कब लगाए गए हैं। इन्हें चलाने के लिए डीजल कितना खर्च हुआ। इस तरह से कई जानकारियों के जवाब में अधिकारियों ने अमृत योजना का पूरा चिट्ठा शिकायतकर्ता को भेज दिया और इतना कहा कि इस योजना के तहत शहर से पानी की निकासी के लिए प्रयास किया जा रहा है। इसके बाद आपत्ति जताई गई तो द्वितीय अथॉरिटी के पास अपील की गई। जहां पता चला कि एक साल से जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सूचना देने की बजाए टालमटोल की। जिस पर शिकायतकर्ता ने राज्य सूचना आयोग में अपील की। जिसमें सुनवाई करते हुए राज्य सूचना आयुक्त हेमंत अत्रि ने शिकायतकर्ता को तुरंत प्रभाव से सूचना देने, जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता एवं वर्तमान में नारनौल में नियुक्त कार्यकारी अभियंता विनोद कुमार सरोहा को 15 हजार रुपये का जुर्माना राशि सूचना को 6 माह के लिए देरी करने पर जमा करवाने के आदेश जारी किए। साथ ही कार्यकारी अभियंता डिविजन नंबर एक कैथल वीके गुप्ता को सही सूचना न देने पर 5 हजार रुपये जुर्माना देने के आदेश जारी किए। साथ ही जनस्वास्थ्य विभाग के अधीक्षक अभियंता को निर्देश जारी किए कि वे शिकायतकर्ता को 1500 रुपये की राशि बतौर क्षतिपूर्ति के दे।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि आयोग के आदेशों के तहत आवेदनकर्ता को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed