{"_id":"5b8d7b4042c792464109ebf9","slug":"81535998784-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहुद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारियों का आंदोलन आठवें दिन भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहुद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारियों का आंदोलन आठवें दिन भी जारी
Updated Mon, 03 Sep 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांगें न माने जाने तक कैसे मनाएं त्योहार : करोड़ा
- बहुद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारियों का आंदोलन आठवें दिन भी जारी
फोटो संख्या-6
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। बहुद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन की हड़ताल सोमवार को छुट्टी के दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती, तब तक वे त्योहार कैसे मनाएं। आठवें दिन के धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान जोगिंद्र सिंह द्वारा की गई और मंच संचालन प्रेस प्रवक्ता श्रवण करोड़ा द्वारा किया गया।
प्रेस प्रवक्ता ने बताया की 2 सितंबर को बहुद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन की राज्यस्तरीय मीटिंग राज्य प्रधान ओमपति कादयान की अध्यक्षता में रोहतक में हुई। मीटिंग में सर्व कर्मचारी संघ के महासचिव सुभाष लांबा मुख्य मार्गदर्शक के रूप में उपस्थित रहे। मीटिंग में लांबा ने आंदोलन को मजबूती से लड़ने पर शाबासी दी और विश्वास दिलाया कि आपके आंदोलन को सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा जन आंदोलन का रूप देगा। सरकार द्वारा बहुद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारियों के आंदोलन को दबाने के लिए एस्मा जैसी धाराओं की कड़े शब्दों में निंदा की। मीटिंग में राज्य प्रधान ओमपति कादयान ने कहा कि सरकार आरसीएच की बहनों को टर्मिनेशन का डर दिखाकर डराने की कोशिश कर रही है। लेकिन वे ऐसे ओच्छे हथकंडों से डरने वाले नहीं हैं। उनका आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक मांगों की अधिसूचना जारी नहीं होती। मौके पर कर्मचारी नेता सुषमा राणा, बसंती देवी सीवन जगजीत कौर गुहला, कांता देवी, सुमन बाला पूंडरी, सुमित्रा राजौंद, इंदिरा देवी, पुष्पा देवी कौल ने भी संबोधित किया।