फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   हरियाणा मिनी सर्कल कबड्डी में जीता देवबन, आशीष खांडा व बिट्टू देवबन बना बेस्ट कैचर

हरियाणा मिनी सर्कल कबड्डी में जीता देवबन, आशीष खांडा व बिट्टू देवबन बना बेस्ट कैचर

Sat, 17 Mar 2018 11:49 PM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा मिनी सर्कल कबड्डी में जीता देवबन, आशीष खांडा व बिट्टू देवबन बना बेस्ट कैचर

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। चौ. बारू राम पहलवान मेमोरियल ट्रस्ट छौत की ओर से महाराजा सूरजमल जाट स्टेडियम में आयोजित पांचवीं हरियाणा स्टाइल सर्कल कबड्डी का महाकुंभ शनिवार को संपन्न हुआ। अंतिम दिन में 25 से अधिक क्वाटर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मैच हुए। जिसमें खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में मिनी ओपन का फाइनल मुकाबला देवबन की टीम ने जीता। फाइनल में गांव देवबन की टीम ने सींक को कड़ी टक्कर देकर रोमांचक मुकाबले में हराया।
प्रतियोगिता के दौरान धामतान और धनौरी के बीच हुआ क्वाटर फाइनल मुकाबला तीन बार टाई हुआ। जिसमें पहले मुकाबले में 22-22, तो दूसरे में 5-5, व तीसरे में तीन तीन अंक दोनों टीमों ने हासिल किए। उसके बाद टॉस कराकार रेड दी गई। बेस्ट रेडर आशीष खांडा व बेस्ट कैचर बिट्टू देवबन को चुना गया। बेस्ट कैचर व रेडर को 3100-3100 रुपये का पुरस्कार दिया गया। विजेता टीम को 31 हजार रुपये व दूसरे स्थान पर रही टीम को 21 हजार रुपये की सहायता राशि दी गई। मैच देखने के लिए हजारों दर्शक जाट स्टेडियम में पहुंचे थे और देर रात तक जमे रहे। ओपन सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता की विजेता टीम को 81 हजार रुपये व दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 61 हजार रुपये इनाम राशि दी जाएगी। इसके अलावा बेस्ट कैचर व बेस्ट रेडर को एक देशी घी का पीपा दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दूसरे दिन दोपहर बाद ओपन कबड्डी के मुकाबले खेले गए जो देर रात तक जारी रहे। दूसरे दिन मुख्यातिथि के रूप में कांग्रेस नेता सुदीप सुरजेवाला पहुंचे। उनके साथ कांग्रेस नेता बहादुर सैनी व युवा अग्रवाल समाज के अध्यक्ष दीक्षित गर्ग भी थे। इससे पहले सुबह मैच का शुभारंभ भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विरेंद्र छौत, गुरजंट सिंह, धीरेंद्र मानस ने किया और खिलाड़ियों का परिचय लिया। ट्रस्ट के प्रधान राजेन्द्र मलिक आर्य एवं सचिव रामेश्वर धारीवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में हरियाणा प्रांत से 50 टीमों ने भाग लिया। इस अवसर पर ट्रस्ट के प्रधान राजेन्द्र मलिक उर्फ इंद्र मुच्छल, विक्रम पहलवान, धर्मपाल छौत, सत्यदेव पहलवान, हिम्मत सिंह, नाथाराम, रामेश्वर धारीवाल, रामफल ढांडा, कंवरभान, जगदीश कैरो, जसवीर सिंह कसान, जसवंत सिंह, पूर्ण सिंह, ईश्वर ढांडा, राजेश कैरो, सुरेश कुमार, शीलाराम, नरेन्द्र ढांडा, बलजीत मोर, जयकुमार, अमित धारीवाल, राजबीर सिंह, अभिषेक धारीवाल, अंकित धारीवाल, डा. मोहकम सिंह आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैच से पहले टीके लगाते दिखे खिलाड़ी
कई मैच से पहले कुछ खिलाड़ी नशीले टीकों का इस्तेमाल करते हुए देखे गए। हालांकि आयोजकों ने बार-बार खिलाड़ियों को नशीले टीकों व चिकनाई का बार-बार प्रयोग नहीं करने की अपील की गई, लेकिन कुछ खिलाड़ी आयोजकों की अपील व चेतावनी को नजरअंदाज करते हुए दिखाई दिए।


मिनी सर्कल कबड्डी में देवबन बनी विजेता :
मिनी सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में सींक ने धनौरी को 18-16, देवबन ने पाई 19-8 के अंतर से हराया। फाइनल मुकाबला सींक व देवबन की टीम के बीच खेला गया, जिसे देबन ने 24-17 अंकों से जीत लिया। वहीं ओपन सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता के मैचों में डाहौला ने पबनावा को, अलेवा ने बनभौरी को, क्योड़क ने सींक को, धमतान ने भागल की टीम को हराया।


देवबन ने सींक को मारी टंगड़ी, जीता फाइनल
हरियाणा मिनी सर्कल कबड्डी में जीता
आशीष खांडा व बिट्टू देवबन बना बेस्ट कैचर
पांचवीं हरियाणा स्टाइल सर्कल कबड्डी का महाकुंभ संपन्न
फोटो नंबर-19 से 21
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed