{"_id":"5a4bcb544f1c1b3d198b4803","slug":"81514916692-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैथल में 28 जनवरी को मनाई जाएगी राज्यस्तर पर संत गुरु रविदासजयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैथल में 28 जनवरी को मनाई जाएगी राज्यस्तर पर संत गुरु रविदासजयंती
Updated Tue, 02 Jan 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। हरियाणा के परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि आगामी 28 जनवरी को पुलिस लाइन मैदान में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा। इस समारोह के मुख्यातिथि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल होंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता तथा समाज के लोग इस कार्यक्रम में ज्यादा संख्या में पहुुंचकर राज्य स्तरीय समारोह को सफल बनाएं।
परिवहन मंत्री सीवन गेट स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में पार्टी कार्यकर्ताओं तथा समाज के प्रबुद्ध व्यक्तियों को जयंती के राज्य स्तरीय समारोह का निमंत्रण देते हुए उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 28 जनवरी को उत्तर हरियाणा के 11 जिलों हेतु कैथल की पुलिस लाइन में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा तथा दक्षिण हरियाणा के अन्य 11 जिलों हेतु भिवानी में फरवरी माह में समारोह आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने समाज को पूरा मान-सम्मान तथा प्रतिनिधित्व दिया है। मुख्यमंत्री द्वारा महापुरुषों की जयंती को राज्य स्तर पर मनाने का एतिहासिक फैसला किया है, ताकि इन महापुरुषों की शिक्षाओं को भावी पीढ़ियों तक पहुंचाया जा सके।
मंत्री ने वरिष्ठ नेताओं तथा कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर लोगों को इस राज्य स्तरीय समारोह के लिए निमंत्रण दें, ताकि ज्यादा संख्या में लोग इस कार्यक्रम में भाग ले सकें। उन्होंने 50 किलो कुश्ती में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ी अजय सैनी को 3 हजार रुपये देकर सम्मानित किया। समाज के लोगों ने परिवहन मंत्री को पगड़ी व स्मृति चिन्ह देकर नागरिक अभिनंदन किया। इस अवसर पर संजय भारद्वाज, रामपाल राणा, कमलेश ढांडा, राजेंद्र शर्मा स्लेटी, श्याम लाल कल्याण, रोशन लाल, ओमता राम, शक्ति सौदा, प्रवीण सरदाना, विक्की शर्मा, कुमारी संगीता, सुरजीत सांघण, सुमन शर्मा सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
तकनीकी पदों पर होगी रोडवेज में भर्ती
कैथल। मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने डीसी सुनीता वर्मा, पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी सहित उच्च प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पुलिस लाईन मैदान में आयोजित किए जाने वाले संत गुरुदास जयंती के राज्य स्तरीय समारोह की तैयारियों की समीक्षा की तथा उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा परिवहन विभाग में स्टाफ की कमी को पूरा करने के लिए ड्राईवर, कंडक्टर की भर्ती की जा रही है तथा शीघ्र ही 869 तकनीकी पदों की भर्ती शुरू की जाएगी। सरकार द्वारा प्रदेश वासियों को बेहत्तर परिवहन सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए परिवहन बेड़े में अप्रैल 2008 तक 600 नई बसें शामिल की जाएंगी। परिवहन बेड़े में अब 4 हजार 41 बसें शामिल हैं। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह, नगराधीश सुशील कुमार, पुलिस उपाधीक्षक रामकुमार, सुभाष हजवाना, नेता राव सुरेंद्र सिंह, शैली मुंजाल, संजय भारद्वाज, रामपाल राणा, राजेंद्र शर्मा स्लेटी सहित विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारी मौजूद रहे।
‘28 को मनाई जाएगी राज्यस्तर पर संत गुरु रविदास जयंती’
परिवहन मंत्री ने दी जानकारी, ब्राह्मण धर्मशाला में पहुंचे परिवहन मंत्री, लोगों ने किया अभिनंदन
फोटो संख्या-28 व 29