फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   एचटेट की परीक्षा के पहले दिन कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ आयोजन

एचटेट की परीक्षा के पहले दिन कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ आयोजन

Sat, 23 Dec 2017 11:41 PM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
एचटेट की परीक्षा के पहले दिन कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ आयोजन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा शनिवार को हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के पहले दिन 8 परीक्षा केंद्रों पर 2306 ने कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा दी। एसपी आस्था मोदी ने स्वयं परीक्षा केंद्रों में पहुंच कर सुरक्षा इंतजाम का जायजा लिया। परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने से पूर्व सघन तलाशी ली गई। महिला उम्मीदवारों के कानों से बालियां, नाक से नथली व नोजपिन, बालों से क्लिप सहित हाथ व गले के धागों तक को उतरवा दिया गया। कई परीक्षार्थियों को नोजपिन व हाथों से कड़े उतारने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा।
शनिवार को सायं कालीन सत्र में सायं तीन से साढ़े 5 बजे तक लेवल 3 की पीजीटी में 2483 परीक्षार्थियों ने परीक्षा देनी थी, लेकिन कुल 2362 परीक्षार्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। 121 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

पुलिस टीम द्वारा परीक्षार्थियों की आधार संबंधित, बायोमीट्रिक उपस्थिति, एडमिट कार्ड, सुरक्षा चैकिंग जैसी अन्य औपचारिकताएं पूरी की गई। परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पूर्व परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थियों का प्रवेश बंद कर दिया गया। शनिवार को 8 परीक्षा केंद्रों में जगदीशपुरा स्थित डा. भीम राव अंबेडकर, राजकीय महाविद्यालय, एचसीटीएम, जाट महाविद्यालय, जाट कालेज आफ एजुकेशन, अखिल भारतीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय, इंदिरा गांधी पब्लिक स्कूल, लिटल फ्लावर विजिटेशन कान्वेंट स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, ओएसडीएवी पब्लिक स्कूलमें केंद्र बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन वस्तुओं पर रही पाबंदी:-परीक्षा केंद्र में आभूषण, धातु की वस्तुएं, कैमरा, घड़ी, केलकुलेटर, मोबाइल फोन, कागज, ब्लयूटुथ, इयरफोन, पर्स, लॉग टेबलस, हैल्थ बैंड, इलैक्ट्रोनिक उपकरण, ज्योमैट्री, पैंसिल बॉक्स, प्लास्टिक पाऊच आदि लेकर जाने पर पूर्ण पाबंदी रही।
रोल नंबर में साफ-साफ लिखा, फिर भी मोबाइल व बैग लेकर पहुंच गए परीक्षार्थी:-बोर्ड की ओर से साफ-साफ हिदायत दी गई थी कि परीक्षा केंद्र में कोई भी वस्तु ले जाना प्रतिबंधित है। इसके बावजूद परीक्षार्थी मोबाइल, कानों व नाक में आभूषण, हाथों में कड़े पहन कर परीक्षा केंद्र पर पहुंच गए। जहां उन्हें इन्हें निकालने व बाहर सुरक्षित जगह रखने में काफी परेशानियां हुईं। कई महिलाओं के नाक से नोजपिन निकालने के दौरान उनकी आंखों से आंसू तक झलक आए। इसी प्रकार कड़े भी मुश्किल से निकाले गए।
एसपी ने किया रोल नंबर सत्यापित:-परीक्षा के लिए रोल नंबर को सत्यापित करवाकर लाया जाना जरुरी था। आईजी कॉलेज के बाहर एक परीक्षार्थी रोल नंबर को बिना सत्यापित करवाए पहुंच गई। जिस कारण उसके परिजन काफी परेशान दिेख तो एसपी आस्था मोदी ने मौके पर ही उसका रोल नंबर सत्यापित कर उसे बड़ी राहत पहुंचाई।

आज 15 केंद्रों में 4588 की परीक्षा:-एसडीएम एवं नोडल अधिकारी कमलप्रीत कौर ने कहा कि शनिवार को परीक्षा पूरी तरह से शांतिपूर्वक संपन्न हुई। रविवार को 15 परीक्षा केंद्रों पर 4588 उम्मीदवार एचटेट की परीक्षा देंगे।


एचटेट की परीक्षा के पहले दिन कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ आयोजन
महिला उम्मीदवारों की कानों से बालियां, नाक से नोजपिन सहित गले व हाथों से धागे तक उतरवा दिए गए
एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का दौरा, एसपी ने परीक्षा केंद्र के बाहर रोल नंबर सत्यापित कर दी कुछ परेशानी उम्मीदवारों को राहत
फोटो नंबर-1 से 14
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed