फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   दिव्यांग बच्चों के चिकित्सा शिविर में अव्यवस्था का माहौल

दिव्यांग बच्चों के चिकित्सा शिविर में अव्यवस्था का माहौल

Thu, 13 Jul 2017 12:04 AM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
दिव्यांग बच्चों के चिकित्सा शिविर में अव्यवस्था का माहौल
दिव्यांग बच्चों के चिकित्सा शिविर में अव्यवस्था का माहौल
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सामान्य अस्पताल में स्कूली दिव्यांग बच्चों के लिए आयोजित छह दिवसीय शिविर के तीसरे दिन अव्यवस्थाओं का माहौल रहा। शिविर के तीसरे दिन कलायत खंड के स्कूली दिव्यांग बच्चों की जांच की गई। इस दौरान जांच के लिए अस्पताल में पहुंचे कुछ स्कूली बच्चे दिनभर अपने चेकअप का इंतजार करते रहे। डॉक्टरों की गैर मौजूदगी के कारण उनके स्वास्थ्य की जांच नहीं हो सकी। शिविर में सबसे अधिक उन बच्चों को परेशानी हुई जिन्हें हड्डी से संबधित रोग था। बुधवार सुबह करीब 11 बजे हड्डी से संबधित परेशानी वाले दिव्यांग बच्चे शिविर के टेंट में ही डॉक्टर का इंतजार करने के लिए बैठे रहे। करीब 30 मिनट बाद उन्हें हड्डी रोगों के डाक्टरों के कमरे में भेजा गया। वहां भी विद्यार्थियों को बैठकर डॉक्टर का इंतजार करना पड़ा। लेकिन डॉक्टर वहां नहीं पहुंचे और बच्चों की जांच नहीं हो सकी।
दसवीं कक्षा के दिव्यांग छात्र अमन, मीना, नेहा, संदीप व शिव ने बताया कि वह अपनी हड्डी रोग की जांच करवाने के लिए सुबह 11 बजे तक डॉक्टर के इंतजार में बैठे रहे। लेकिन इलाज के लिए डॉक्टर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

सामान्य अस्पताल में छह दिन तक लगातार पहली कक्षा से बारहवीं कक्षा के दिव्यांग बच्चों की जांच के चिकित्सा शिविर लगाया गया है। बुधवार को शिविर में ईएनटी, हड्डी, आंख, मनोरोग, फिजिशियन जैसी अन्य रोग के संबंध में जांच की गई है। इस मौके पर कलायत खंड के कुल 200 बच्चों की जांच की गई। शिविर इंचार्ज बलजीत सिंह ने बताया कि तीन दिनों में कुल 424 दिव्यांग बच्चों की जांच की जा चुकी है। इस मौके कलायत खंड के बीईओ महेश, स्कूल प्रिंसिपल मीनाक्षी, अध्यापक बूटा सिह, ईश्वर सिंह, आशुतोष, अनीता, तरसेम, नरेद्र सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed