फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   81 thousand 650 children were given polio medicine

जिले भर में चलाई गई 81 हजार 650 बच्चों को पोलियो की दवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 01:13 AM IST
विज्ञापन
81 thousand 650 children were given polio medicine
कैथल। रविवार को जिले भर में पल्स पोलियो अभियान चलाया गया। इसमें जिले के 81 हजार 650 बच्चों को दवा पिलाई गई। सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा ने पुराने अस्पताल से बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाकर अभियान की शुरुआत की। अब 28 फरवरी और एक मार्च को घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो से बचाव की खुराक पिलाई जाएगी। सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा ने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा 619 टीकाकरण केंद्र बनाकर 2390 टीम सदस्य व 106 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा विकास एवं पंचायत विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, हरियाणा रोडवेज, जिला सूचना एवं जन संपर्क विभाग, जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक विभाग, एनजीओ, रोटरी क्लब भी सहयोग के दृष्टिगत कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

डीसी प्रदीप दहिया ने बताया कि प्लस पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए गुहला, कलायत, कौल, पूंडरी, राजौंद, सीवन और कैथल अर्बन क्षेत्र में बांटा गया है। उन्होंने बताया कि गुहला में 15 हजार 845, कलायत में 13 हजार 166, कौल में 10 हजार 349, पूंडरी में 10 हजार 300, राजौंद में 7519, सीवन में 12 हजार 252 बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाई गई। डॉ. आशीष गोयल प्लस पोलियो अभियान के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed