फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   80 thousand rupees were swindled in the name of sending to Kuwait

Kaithal News: कुवैत भेजने के नाम पर हड़प लिए 80 हजार रुपये

Wed, 02 Apr 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 02 Apr 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
80 thousand rupees were swindled in the name of sending to Kuwait

विज्ञापन
कैथल। साइबर क्राइम थाना में कुवैत भेजने के नाम पर 80 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने के रूप में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

भूंसला गांव के सोनू ने साइबर थाना में दी शिकायत में आरोप लगाया है कि 16 दिसंबर 2024 को उसने फेसबुक पर विज्ञापन देखा। इसमें कुवैत भेजने का ऑफर था। उसने मोबाइल नंबर पर बातचीत की तो 23 दिसंबर 2024 को संबंधित व्यक्ति ने कहा कि कुवैत जाने के लिए कहा कि उसे 10 लख रुपये देने होंगे। इसमें से आपको आधा रुपया वीजा आने के बाद देना होगा। आधे रुपये हवाई जहाज के टिकट पर देने होंगे।


24 दिसंबर को उन्होंने एक कंपनी का ऑफर लेटर उसके व्हाट्सएप पर भेज दिया तथा उसके बाद कई दिनों तक उसके पास फोन आते रहे। 28 दिसंबर 2024 को आरोपियों ने उसे चंडीगढ़ के सेक्टर 44 में बुलाकर उसका मेडिकल करवाया तथा रुपये जमा करवाने की बात कही। झांसे में आने से उसने 16 जनवरी 2025 को मोबाइल से 80000 की राशि भिजवा दी। बाद में उसे धोखाधड़ी का पता चला। आरोपियों ने फोन उठाना भी बंद कर दिया। मामले के जांच अधिकारी साइबर थाना प्रभारी शुभ्रांशु ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed