फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   ्टैनो के परीक्षार्थियों ने सीएम के भाषण में लहराए परिणाम घोषित करने के पंफलेट तो हरकत में आई पुलिस

्टैनो के परीक्षार्थियों ने सीएम के भाषण में लहराए परिणाम घोषित करने के पंफलेट तो हरकत में आई पुलिस

Tue, 02 Apr 2019 12:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
्टैनो के परीक्षार्थियों ने सीएम के भाषण में लहराए परिणाम घोषित करने के पंफलेट तो हरकत में आई पुलिस
स्टेनो के परीक्षार्थियों ने सीएम के भाषण में लहराए परिणाम घोषित करने के पंपलेट तो हरकत में आई पुलिस
विज्ञापन

स्टेज के चारों ओर बढ़ाई पुलिस सुरक्षा, बाद में लड़कियों से लिए पंपलेट
पुलिस अधिकारियों ने सीएम के ओएसडी से मिलवाया, तब जाकर शांत हुई लड़कियां
फोटो संख्या-22 व 23
अमर उजाला ब्यूरो
सीवन। 4 वर्ष पूर्व हुई स्टेनों की परीक्षा का परिणाम जारी न होने से परेशान भारी संख्या में युवक-युवतियों ने मुख्यमंत्री के भाषण के दौरान हाथों में पंपलेट लहराने शुरू कर दिए। जिसमें वे परिणाम जारी करने की मांग कर रहे थे। यह देखते ही प्रशासनिक मशीनरी में हड़कंप मच गया और भारी संख्या में पुलिसकर्मियों ने स्टेज को घेर लिया।

इस दौरान युवक-युवतियां भर्ती प्रक्रिया पूरी करो, चार साल से लंबित स्टेनों की भर्ती करो, चुनाव से पहले, रिजल्ट घोषित करो जैसे स्लोगन लहराते रहे। खुफिया विभाग की टीम भी तुरंत हरकत में आई और सीएम की ओर पंपलेट लहरा रही युवतियों को सीआईए-2 पुलिस एवं महिला पुलिस कर्मचारियों को घेरे में ले लिया और उनसे पंपलेट ले लिए। ये युवक-युवतियां मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर परिणाम घोषित करवाने की मांग कर रही थीं। वहीं डीएसपी कृष्ण कुमार, सीआईए-2 इंचार्ज सत्यवान ने विरोध कर रही युवतियों को सीएम से मिलवाने की बात कहकर उन्हें शांत करवाया। इसके 2 युवतियों को सीएम के ओएसडी से मिलवाया गया, जिन्होंने रैली समाप्त होने के बाद मामला सीएम को बताने का आश्वासन दिया। साथ ही कहा कि शाम तक ही इस मामले में आदेश दिए जाएंगे। इन युवतियों में शामिल हांसी से पहुंची पायल धवन, कैथल की रचना व सुमन ने कहा कि उन्होंने 4 वर्ष पूर्व स्टेनों की 8 कटेगरी में 1143 पदों के लिए परीक्षा दी थी। जिसका आज तक परिणाम नहीं आया है। जिससे वे काफी परेशान हैं। उनकी मांग है कि यह परिणाम जल्द से जल्द जारी किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed