फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   54 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर 31 मार्च को देशव्यापी हड़ताल

54 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर 31 मार्च को देशव्यापी हड़ताल

Tue, 22 Jan 2019 12:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
54 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर 31 मार्च को देशव्यापी हड़ताल
54 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर 31 मार्च को देशव्यापी हड़ताल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। ऑल इंडिया अंबेडकर महासभा की एक बैठक सोमवार को हुई। जिसकी अध्यक्षता महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राकेश बहादुर ने की। बैठक में पिछड़ी जातियों को 54 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर 31 मार्च को देशव्यापी हड़ताल को लेकर चर्चा की गई। राकेश बहादुर ने बताया कि संविधान के अनुच्छेद 15 व 16 में बताए गए सामाजिक-शैक्षिक तौर पर पिछड़े वर्गों के साथ अन्याय हुआ है। 1950 के दशक में मंडल आयोग में पिछड़ी जातियों की संख्या 52 प्रतिशत पाई थी। लेकिन इसके बावजूद भी ग्रुप ए,बी,सी व डी में उनका 27 प्रतिशत कोटा अभी तक भरा नहीं गया है। उन्हें प्रमोशन में भी आरक्षण दिया जाता है। लेकिन हाल ही में स्वर्ण जातियों के लिए सरकार ने रातों रात आरक्षण देने के लिए यह सारे कायदे कानूनी ताक पर रख दिए हैं। एक ओर सरकार एससी,एसटी व ओबीसी की आरेक्षण व प्रतिनिधित्व संबंधी न्यायापूर्ण मांगों को न्यायालयों की आड़ में रद्ध करती रही है। वहीं स्वर्ण जातियों को उसने बिना किसी आयोग, वैज्ञानिक आकलन सरकारी व निजी क्षेत्र में उनकी अधिकता के और न्यायालयों के दिशा-निर्देशों के बावजूद आरक्षण दिया है। जो साफ तौर पर दलितों आदिवासियों और पिछड़ी जातियों के हितों के खिलाफ सवर्ण जातियों का साथ देना है। इसी को लेकर 31 को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed