फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   गांव से बाहर बनाए जा रहे सामूदायिक केंद्र के निर्माण कार्य का विरोध किया

गांव से बाहर बनाए जा रहे सामूदायिक केंद्र के निर्माण कार्य का विरोध किया

Tue, 15 Jan 2019 01:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jan 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
गांव से बाहर बनाए जा रहे सामूदायिक केंद्र के निर्माण कार्य का विरोध किया
गांव से बाहर बनाए जा रहे सामुदायिक केंद्र के निर्माण के विरोध में आए ग्रामीण, बोले- गांव के रामलीला मैदान में बनाया जाए
विज्ञापन


फोटो संख्या-33
अमर उजाला ब्यूरो
पाई। गांव के ग्रामीणों व ग्राम पंचायत ने जिला प्रशासन द्वारा सामुदायिक केंद्र बनाने पर ऐतराज जताते हुए कहा कि हम किसी भी कीमत पर गांव से बाहर सामुदायिक केंद्र बनने नहीं देंगे। गांव से बाहर यह सामुदायिक केंद्र बनने पर यह नशेड़ियों का अड्डा बन जाएगा। इसी को लेकर गांव पंचायत हुई और हलका विधायक दिनेश कौशिक को इस बारे में अवगत करवाया गया। साथ ही पंचायत विभाग के एक्शन को एक पत्र भी लिखा।

सोमवार को पाई में गांव के मौजिज लोगों की पंचायत हुई और गांव के बस स्टैंड के पास व रामलीला मैदान में जगह का मुआयना किया। उसके बाद सभी ने प्रस्ताव पास किया कि गांव से बाहर सामुदायिक केंद्र नहीं बनने देंगे। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत ने सामुदायिक केंद्र के निर्माण के लिए जगह बस स्टैंड के सामने प्रस्तावित की थी, लेकिन पानी की नमी के कारण तकनीकी रूप से इस जगह को सही नहीं मानते हुए इसे अयोग्य बताया गया। अब सामुदायिक केंद्र को गांव से बाहर खेतों में पिलनी रोड पर बनाने के लिए पंचायत पर दबाव बनाया जा रहा है। जिस पर पंचायत के सभी सदस्यों ने एक्शन को पत्र लिखकर निवेदन किया कि अगर कलायत में तालाब की भराई करके सामुदायिक केंद्र का निर्माण हो रहा है, तो हमारे गांव में क्यों नहीं। पंचायत ने अनुरोध किया है कि अगर इस जगह पर सामुदायिक केंद्र नहीं बना सकते तो हमारे गांव के रामलीला मैदान में सभी सामुदायिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है और यहां की दशा बहुत खराब है। इसका सुधार करवा कर सामुदायिक केंद्र यदि हलका विधायक बनवा दें तो उनका आभार होगा। इस अवसर पर सरपंच धर्मबीर के साथ पंच हवा सिंह, विरेंद्र, धर्मबीर, दिनेश, प्रदीप, रामकला, जसमत, पूर्व सरपंच कर्ण सिंह, लीलू राम आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed