{"_id":"5c291779bdec22570f34850d","slug":"71546196857-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहगिरी कार्यक्रम में कलाकारों ने मचाया खूब धमाल, रस्सा-कस्सी व बॉक्सिंग रहे आकर्षण का केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहगिरी कार्यक्रम में कलाकारों ने मचाया खूब धमाल, रस्सा-कस्सी व बॉक्सिंग रहे आकर्षण का केंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राहगिरी कार्यक्रम में कलाकारों ने मचाया खूब धमाल, रस्सा-कस्सी व बॉक्सिंग रहे आकर्षण का केंद्र
डीसी ने रस्सा-कस्सी कार्यक्रम को दी शुरुआत, बॉक्सिंग खिलाडिय़ों का देखा दम-खम
कड़ाके की सर्दी के बावजूद नगर वासियों ने राहगिरी में की शिरकत, लिया खूब आनंद
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जिला पुलिस एवं प्रशासन द्वारा सेक्टर 19 में आयोजित राहगिरी कार्यक्रम अपनी राहें अपनी आजादी में जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित शहर वासियों ने जमकर मस्ती की। नन्हें-मुन्हें बच्चों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से लोगों का भरपूर मनोरंजन किया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बॉक्सिंग के उदयीमान खिलाडिय़ों ने अपने शानदार व जानदार मुक्कों से जहां सभी को आनंदित किया वहीं राहगिरी का विशेष कार्यक्रम रस्सा-कस्सी, जिसमें पुलिस अधिकारी-कर्मचारी व नगरवासियों के बीच जमकर जोर आजमाईश हुई ने भी सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।
डीसी धर्मवीर सिंह ने कार्यक्रम में पहुंचकर जहां रस्सा-कस्सी के दो दलों को शुरुआत दी, तो वहीं कैथल की बॉक्सिंग अकादमी से राजेंद्र सिंह व गुरमीत सिंह जैसे प्रशिक्षकों द्वारा तराशे जा रहे बाक्सिंग खिलाडिय़ों के एक्शन का भी आनंद लिया। इस अकादमी से जिला राज्य व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बॉक्सिंग खिलाडिय़ों ने धूम मचाकर पदक जीतने के साथ-साथ लोगों का दिल भी जीता है। उपायुक्त ने अपने संदेश में राहगिरी में कड़ाके की सर्दी, जिसमें हाथ को हाथ सुझाई नहीं दे रहा था, के बावजूद पहुंचे अधिकारियों सहित आम जन मानस को साधुवाद देते हुए कहा कि इतनी तादाद में राहगिरी में पहुंचना वास्तव में हरियाणा के मुख्यमंत्री के इस कदम को सार्थक बनाने की ओर महत्वपूर्ण कदम बढाना है।
डीएसपी उप पुलिस अधीक्षक रामकुमार, जोगेंद्र सिंह, तरुण सैनी व कृष्ण कुमार ने भी इन खेलों का खूब आनंद लिया तथा ठिठुरती ठंड के बावजूद सुबह के इस पहर में हंसते खिल-खिलाते हुए राहगिरी का ये कार्यक्रम मुकाम तक पहुंचा। मंच पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिनेश डांस अकादमी व राईजिंग डांस सैंटर की नन्हें कलाकारों ने जहां अपनी नृत्य प्रस्तुतियों से धमाल किया। प्रमुख सहयोगी संस्था एलआर हुंडई ने भी कलाकारों की हौंसला अफजाई करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी।
विज्ञापन
एकल कलाकारों में भारती की प्रस्तुति के साथ-साथ चार वर्षीय अनु ने जहां हरियाणवी गीत मैं घूम-घूम देखूंगी हरियाणा पर अपने सधे हुए नृत्य कदमों से सभी का मन मौहा, तो किडजी स्कूल के बच्चे रुद्र सेठ ने अपने ही व्यकित्व में दौहरे चरित्र को दर्शाते हुए बेटी व बेटों के प्रति अभिभावकों की भावनाओं को प्रतिबिंबित किया। एलआर ह्युंडई के प्रतिनिधि कृष्ण कुमार, दिनेश अकादमी से मोहन नायक, कैथल साईकिल क्लब से रमेश कुमार, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता, बनारसी दास, बिजली विभाग के एक्सईएन सहित सिविल लाईन थाना प्रभारी धर्मपाल, सुरक्षा प्रभारी ललित मोहन के साथ नरेश मित्तल, राजपत सिंह सिंगला, सुरेश गुलशन, सहित अन्य विभागों के अधिकारी, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।