{"_id":"5c1e8a9cbdec2256db061d18","slug":"71545505436-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी बोले, तीन महीने में नशे पर नही लगाम तो करवा लूंगा तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी बोले, तीन महीने में नशे पर नही लगाम तो करवा लूंगा तबादला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपी बोले, तीन महीने में नशे पर नहीं लगी लगाम तो करवा लूंगा तबादला
गुहला थाना में एसपी ने अपराधों को लेकर ली जन प्रतिनिधियों की बैठक
फोटो नंबर-23
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला चीका। एसपी वसीम अकरम ने शनिवार को गुहला थाना में जन प्रतिनिधियों की बैठक ली। इस बैठक में एसपी ने गुहला क्षेत्र में अपराध पर लगाम कसने पर चर्चा की। इस बैठक में एसपी के गुहला थाना में पहुंचने पर पार्षद चेयरपर्सन राजेश पिंटू, शीशपाल जिंदल, राजेश ठाकुर, डीएपी गुहला प्रमोद कुमार, गुहला थाना प्रभारी दवेंद्र शर्मा, चीका थाना प्रभारी सुरेश कुमार, सीवन थाना प्रभारी अमन कुमार ने उनका स्वागत किया।
बैठक के दौरान एसपी ने कहा कि गुहला क्षेत्र में चल रहे नशे के कारोबार पर यदि वे अगले तीन महीनों में पूरी तरह से लगाम लगाने में असफल होते हैं तो स्वेच्छा से अपना तबादला करवा लेंगे। उनका सबसे पहला प्रयास जिले को पूरी तरह से नशा मुक्त करना है। इसके लिए उन्होंने नशे के कारोबार से जुड़े लोगों को चेतावनी दी की वे इस धंधे से तौबा कर लें अन्यथा पुलिस की कार्रवाई से बच नहीं पाएंगे। बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा एसपी के समक्ष महिलाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ की घटनाओं व रात के समय शहर पुलिस की गश्त न होने का मुद्दा उठाया गया। इसपर उन्होंने गुहला व चीका थाना प्रभारियों को तुरंत आदेश जारी कर रात के समय गश्त तेज करने के आदेश जारी किए।
नशा की रोकथाम के लिए टास्क फोर्स का गठन : एसपी ने बताया कि नशे के कारोबार पर नकेल कसने के लिए टास्क फोर्स का गठन किया गया है। इसके लिए एसआई बलवान सिंह को इंचार्ज नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि बलवान सिंह के नेतृत्व में ये टीम नशे के कारोबार की कमर तोड़ने का काम करेगी।
विज्ञापन
जनप्रतिनिधि नहीं देंगे नशा कारोबारियों की जमानत : बैठक में मौजूद सभी जनप्रतिनिधियों ने एसपी को भरोसा दिलाया कि यदि कोई व्यक्ति नशा बेचता हुआ पकड़ा जाता है तो क्षेत्र का कोई भी जनप्रतिनिधि उनकी जमानत नहीं देगा। जनप्रतिनिधियों के इस कदम की एसपी ने सराहना की और इस अभियान में सहयोगी बताया।