फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   गांव जाखौली में रात्रि ठहराव कार्यक्रम में बताई सरकार की योजनाएं

गांव जाखौली में रात्रि ठहराव कार्यक्रम में बताई सरकार की योजनाएं

Sun, 18 Nov 2018 12:11 AM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
गांव जाखौली में रात्रि ठहराव कार्यक्रम में बताई सरकार की योजनाएं
गांव जाखौली में रात्रि ठहराव कार्यक्रम में बताई सरकार की योजनाएं
विज्ञापन

फोटो नंबर-30
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग के स्थानीय कार्यालय की ओर से महानिदेशक समीर पाल सरो के आदेशों पर गांव जाखौली में रात्रि ठहराव कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में विभाग के अधिकारियों, क्षेत्रीय प्रचार अमले तथा प्रोजैक्टर के माध्यम से सरकार द्वारा क्रियान्वित की जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं एवं विकास परियोजनाओं की जानकारी ग्रामीणों तक बखूबी पहुंचाई गई। ग्रामीणों ने इस कार्यक्रमों को काफी लाभप्रद बताया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तथा गांव के सरपंच अनिल कुमार ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी प्राप्त होती है। पात्र लोग इन योजनाओं का लाभ उठाकर अपना जीवन स्तर सुधारते हैं। भजन पार्टी लीडर बलबीर शर्मा, जगदीश चंद्र, राजेंद्र, खुजान, रवि, महेश कुमार, गोविंद शर्मा ने लोक गीतों के माध्यम से सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर एआईपीआरओ दिलबाग सिंह, टीएएस सुभाष, राहुल शर्मा, गुरमीत सिंह, बलवान सिंह, मनोज पुरी, दलबीर, लाजपत, रघबीर मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed