{"_id":"5bc78440bdec2269aa2a0ef4","slug":"71539802176-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 101 किसानों ने लगाई धान की पराली में आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 101 किसानों ने लगाई धान की पराली में आग
Updated Thu, 18 Oct 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
101 किसानों को पराली जलाने पर नोटिस
कृषि विभाग ने जारी किया आदेश, सरपंच, ग्राम सचिव व पटवारी के खिलाफ भी होगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जिले में तमाम प्रतिबंधों के बावजूद किसानों द्वारा धान के अवशेष में आग लगाई जा रही है। अभी तक 101 किसानों को नोटिस जारी किया गया है। फसल अवशेष जलाने वाले किसान के अतिरिक्त संबंधित गांव के सरपंच, ग्राम सचिव तथा पटवारी के विरुद्ध भी जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी। फसल अवशेष जलाने वाले किसानों पर निगरानी के लिए गांव, खंड व उपमंडल स्तर पर उड़न दस्ते भी तैनात किए गए हैं।
डीसी धर्मवीर सिंह ने बताया कि जिला में धान की फसल के अवशेष जलाने वाले किसानों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। अभी तक 101 किसानों को नोटिस जारी किए गए हैं, जिनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फसल अवशेष जलाने वाले किसानों के साथ-साथ संबंधित गांव के सरपंच, संबंधित ग्राम सचिव तथा संबंधित पटवारी के खिलाफ भी जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे धान सीजन के समाप्त होने तक जिला प्रशासन का पूरा सहयोग दें और धान की फसल के अवशेष न जलाएं, ताकि पर्यावरण प्रदूषित न हो और भूमि की उर्वरा शक्ति भी बनी रहे।