{"_id":"5bba577b867a5568720b746d","slug":"71538938747-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान की बिक्री ना होने पर लगाया किसानों ने जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान की बिक्री ना होने पर लगाया किसानों ने जाम
Updated Mon, 08 Oct 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धान की बिक्री न होने पर लगाया किसानों ने जाम
- दो घंटे तक रहा पूंडरी-राजौंद मार्ग जाम
फोटो संख्या-20
अमर उजाला ब्यूरो
पाई। रविवार को अनाज मंडी पाई में किसानों द्वारा उनकी फसल की बिक्री न होने और सही दाम ना मिलने की वजह से पूंडरी राजौंद मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पाकर डीएम वेयर हाउस व नायब तहसील दार मौके पर पहुंचे और जाम खुलवाने की अपील की। लेकिन जब किसान नहीं माने तो उन्होंने तुरंत धान की बोली शुरू की। तब जाकर किसानों ने दो घंटे के बाद जाम को खोला।
किसानों का कहना है कि खरीद एजेंसी के अधिकारियों के बगैर राइस मिल के परचेजर आते हैं और धान में नमी की मात्रा बता कर छोड़ देते हैं। किसानों ने बताया कि उनकी धान की फसल में नमी कट भी बहुत अधिक लगाया जा रहा है और जिस भाव उनकी फसल बिकती है, उस दर का जे फार्म नहीं दिया जाता। कुछ किसानों ने तो यह भी बताया कि नमी कट लगता कम है और आढ़ती उनको बताते ज्यादा है। खरीदारों व आढ़तियों की आपस में सेटिंग है। किसानों की मांग है कि यदि नमी कट लगाना है तो खरीद एजेंसी के अधिकारी साथ रह कर नमी देख कर उसके हिसाब से कट लगाए। जाम की सूचना पाकर पाई में खरीद एजेंसी वेयर हाउस का डीएम विरेंद्र सिंह व पूंडरी के नायब तहसील दार सुरेश कुमार मौके पर पहुंचे और किसानों को मनाने का प्रयास किया। उधर, किसानों में फसल कम रेट में लेकर जे फार्म 1770 को भरकर भेजा जाता है इसी कारण से किसानों में भारी रोष है।